{"_id":"577bf65d4f1c1b090c7fb328","slug":"in-narnaul-secter-1-sanitary-worker-not-come","type":"story","status":"publish","title_hn":" सफाई करने आते ही नहीं कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई करने आते ही नहीं कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
narnaul secter-1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण नारनौल के सेक्टर को विकसित हुए 16 वर्ष बीत गए हैं, लेकिन सेक्टर निवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है। क्षेत्र के एक मात्र सेक्टर वासियों को पानी, सीवर, सफाई व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। सेक्टर की सबसे बड़ी समस्या सीवर व साफ-सफाई की बनी हुई है। सेक्टर में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों ने अपने आस-पास खाली पड़े प्लांटों में कूड़ा गिराना शुरू कर दिया है। इस कारण सेक्टर में जगह-जगह कूड़ों के ढेर लग गए है।
सेक्टर की सफाई के लिए नहीं है सफाई कर्मी
लोगों ने बताया कि सेक्टर की साफ-सफाई के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा किसी भी प्रकार के कोई सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं किए गए है। इस कारण स्थानीय लोग कूड़ा आदि अपने आस-पास खाली प्लांटों में फेंक देते है। लोगों द्वारा फेंका गया कूड़ा तेज आंधी में इधर-उधर फैल जाता है। हालांकि सेक्टर नगर पालिका के वार्ड नंबर 25 में आता है, लेकिन नगर परिषद से भी कोई सफाई कर्मी सेक्टर की सफाई के लिए नहीं आते है।
वैसे तो हुडा में अनेक मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या साफ-सफाई की है। इससे हुडा के सौंदर्यीकरण पर धब्बा लगा हुआ है।
-हुडा एसोसिएशन के पूर्व प्रधान पतराम
हुडा की साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक सफाई कर्मियों की नियुक्त नहीं हो पाई है। -ईश्वर सिंह
विज्ञापन
अन्य नगरों के हुडा सेक्टर वासियों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है, लेकिन नारनौल के सेक्टर में कुछ भी नहीं है। इसको ज्यादा डवलप करने की आवश्यकता है। -फूल सिंह सैनी
यहां के सेक्टर एक में कुछ भी सुविधा नहीं हैं। ग्रीन बेल्ट बनाना बहुत ही जरूरी है, ताकि हुडा का सौंदर्यीकरण हो सके। - सूबेदार हवा सिंह
सफाई व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। अगर कहीं सफाई को लेकर दिक्कत आ रही है तो उसे जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। - अरुण कौशिक, जेई, हुडा विभाग