{"_id":"577feeae4f1c1be42f7fb250","slug":"in-narnaul-narnaul-news-student-road-jam-in-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे छात्र, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरे छात्र, लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अटेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को नारनौल-रेवाड़ी सड़क हाइवे को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे लगे जाम से सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को समझा बुझाने का प्रयास किया। लेकिन विद्यार्थी तहसीलदार के आने पर ही जाम खोलने की बात कही। बाद में मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह को अपना मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। नायब ने मांग पत्र को मुख्यमंत्री को पहुंचाने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम को खोला गया।
एबीवीपी के विभाग संयोजक नरेन्द्र कुमार, ललीत, नवीन, राकेश, सत्येन्द्र, सोनू, मोनू व अन्य सदस्यों ज्ञापन में कहा कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एक छात्र विरोधी नियम लागू किया गया है। इसके तहत जिन विद्यार्थियों के प्रथम सेमेस्टर में रि-अपीयर है उनका दाखिला पांचवें सेमेस्टर में नहीं होगा। पहले ग्रेजुएशन 6 साल में करने का प्रावधान था लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इसको खत्म कर छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। अभाविप इसे तुरंत प्रभाव से वापिस करने की मांग करती है। दूसरा छात्र संघ चुनाव अप्रत्यक्ष करवाने की बात कही जा रही है जो कि गलत है। छात्र संघ पहले की तरह सीधी प्रणाली से करवाये जाने चाहिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को समझा बुझाने का प्रयास किया लेकिन विद्यार्थी तहसीलदार के आने की बात पर अड़े रहे। बाद में नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे । नायब को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। नायब ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया तब जाकर विद्यार्थियों ने जाम को खोला।