फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In Narnaul, Narnaul News, Hariyali teej today,

हरियाली तीज आज, सजे बाजार, डले झूले

Thu, 04 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
In Narnaul, Narnaul News, Hariyali teej today,
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा व राजस्थान के लोक पर्व तीज का त्यौहार शुक्रवार को क्षेत्र में मनाया  जाएगा। तीज के त्यौहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। शहर की दुकानें भी सजी हुई हैं। वहीं तीज के कारण बाजारों में दो माह से चली आ रही मंदी भी दूर हो गई है। यही कारण है कि गत रविवार से ही बाजारों में चहल पहल व त्यौहार की रौनक दिखाई दे रही है। वहीं दुकानदार तीज पर हो रही बिक्री से काफी खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाली तीज का त्यौहार हरियाणा व राजस्थान में पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। इससे एक दिन पूर्व सिंधारा व अगले दिन तीज मनती है। इस बार वीरवार को को सिंधारा मनाया गया, जबकि शुक्रवार को तीज मनाई जा रही है। सिंधारा व तीज के चलते तीन-चार दिनों से बाजारों में रौनक भी है तथा कई दिनों की सुस्ती भी टूट गई है। हरियाली  तीज की तैयारियां लोग जोर शोर से कर रहे हैं। बाजारों में छाई इस रौनक के कारण व्यापारी भी खुश हैं। रविवार का दिन होने के बावजूद शहर के बाजार खुले रहे तथा लोगों की भीड़ बाजारों में रही।
विज्ञापन


महिलाएं झूलती हैं झूला तथा युवा उड़ाते हैं पतंग
तीज के अवसर पर महिलाएं झूला झूलती हैं तथा युवा वर्ग पतंग उड़ाते हैं।  हालांकि अब झूला डलने की परंपरा कम हो गई है, मगर फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों  तथा खुले मैदानों में झूले डल रहे हैं। वहीं कई लोगों ने अपने घरों में भी  छोटे-छोटे झूले डाल लिए हैं। युवाओं में तीज के अवसर पर पतंगबाजी का शौक  रहता है। जिसके कारण बच्चे, युवा व बुजुर्ग भी तीज पर पतंग उड़ाते हैं।  पतंगबाजी के कारण शहर में इस बार पतंगों की बिक्री भी खूब हो रही है। जिसके  चलते पतंग बाजार भी गुलजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाईयों की भी बढ़ी मांग
तीज के अवसर पर घेवर व फिनी मुख्य मिठाई मानी जाती हैं। इसके चलते बाजार में घेवर व फिनी की बिक्री भी बढ़ गई है। बाजार में 100 रुपये किलो से लेकर 450 रुपये किलो तक के घेवर भी उपलब्ध हैं।

अभी रक्षाबंधन तक रहेगी भीड़
व्यापारियों का कहना है कि बाजारों में छाई यह रौनक रक्षाबंधन तक रहेगी। ऐसे में  दुकानदार आने वाले करीब दस दिन तक व्यस्त रहेंगे तथा बाजार में काफी चहलपहल  भी रहेगी।

''बाजार में दो तीन माह से सुस्ती थी, मगर अब त्यौहारी मौसम में यह सुस्ती टूट गई है। इसके कारण व्यापारी खुश हैं। मगर यह खुशी ज्यादा दिन की नहीं है। -भारत कुमार, व्यापारी
''तीज त्यौहार के कारण बाजार में तीन-चार दिनों से रौनक है। इसके कारण व्यापारियों को कई दिनों बाद राहत मिली है। -नरेंद्र जैन
''हालांकि इस बार अच्छी बिक्री नहीं हो रही, फिर भी त्यौहार के चलते तीन-चार रोज से  बाजार गुलजार हैं। ज्यादा बिक्री मिठाई की दुकानों पर ही है। -रजत जैन, व्यापारी

''तीज के बाद अब रक्षाबंधन का त्यौहार भी आएगा। बाजारों में लोग इन त्यौहारों पर खरीददारी करने आते हैं। इसके कारण बाजारों में अब  काफी बिक्री हो रही है।--सतीश कुमार, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed