{"_id":"612688958ebc3e7a157ea295","slug":"in-laws-used-to-pressurize-sunita-to-sell-1-acre-of-land-narnol-news-rtk621974792","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वाले सुनीता के नाम एक एकड़ जमीन बेचने के लिए बनाते थे दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वाले सुनीता के नाम एक एकड़ जमीन बेचने के लिए बनाते थे दबाव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ग्रुरुग्राम में सुनीता मर्डर केस में मृतका के भाई अशोक ने ससुरालजनों पर बहन के नाम एक एकड़ जमीन बेचने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि उसकी बहन को ससुर, सास एवं पति पिछले पांच वर्षों से इसके लिए दबाव बना रहे थे। पैसों के लालच में बहन को परेशान करते थे। उसने यह भी कहा कि यह हत्या बहन के ससुर ने नहीं बल्कि पति एवं सास ने बड़ी योजनाबद्ध तरीके से करवाई है। बुधवार को कनीना में उसका अंतिम संस्कार किया गया है जबकि मृतका की दस वर्षीय बेटी का पालन पोषण का जिम्मा भी मामा ने लिया है।
कनीना निवासी अशोक यादव ने फोन पर बताया कि उसकी बहन की शादी 11 नवंबर 2010 को राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम निवासी आनंद यादव के साथ हुई थी। भाई ने बताया कि शादी में लगभग 13 लाख रुपये लगाए थे। शादी के एक वर्ष बाद ही बहन ने बेटी को जन्म दिया। उसने बताया कि पिता की मौत 1993 में हो गई थी। उनके पास चार एकड़ जमीन है जिनमें पिता की मौत के बाद जमीन चार हिस्सों में बंट गई थी। एक एकड़ जमीन बहन सुनीता के नाम थी। पांच छह वर्ष पहले सुनीता के ससुरालजनों को इस बात का पता चला तो वे उसकी बहन पर जमीन को बेचने का दबाव बनाते थे। उसको परेशान करने लगे थे। कई बार वो वहां जाकर उनको समझाकर भी आए थे। थोड़े दिन ठीक रहते बाद में फिर उससे झगड़ा करने लगते थे। मंगलवार को उनके पास बहन के फोन से पुलिस ने फोन किया था कि सुनीता की हालत खराब है आप गुरुग्राम आ जाएं। जब वो वहां गए तो सुनीता मृत अवस्था में लहूलुहान पड़ी थी।
----------------------------
चाकू से किए थे 10 से 12 वार
मृतका के भाई अशोक यादव ने बताया कि उसकी बहन की हत्या पति एवं सास ने योजनाबद्ध तरीके से करवाई है। 65 वर्षीय सेवानिवत्त फौजी ससुर राव राय सिंह जानबूझकर हत्या का केस अपने सिर पर ले रहा है। उन्होंने बताया कि बहन पर तेजधार हथियार से 10 से 12 वार किए थे। गले के आगे-पीछे, नाक पर, सिर पर तथा हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए हुए थे।
विज्ञापन
---------------------
रक्षाबंधन पर आया था बहन का फोन
अशोक यादव ने बताया कि उसकी बहन का फोन रक्षाबंधन पर मां के पास आया था। तभी उसने भी बहन से बात की थी। उस समय उसने खुशी से बात की थी। समय लगने पर आने की बात कह रही थी।
--------------------
यह है मामला
राजेंद्र पार्क में क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने अवैध संबंध के शक में पुत्रवधू सुनीता यादव (35), अपने किरायेदार कृष्ण तिवारी (40) निवासी सीवान राज्य बिहार, उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34), इनकी बेटी सुुरभि (7) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मृतक कृष्ण तिवारी पिछले ढाई वर्षों से दूसरी मंजिल पर इनके यहां किराये पर रह रहा था और वह गुरुग्राम में ही एक्सिस बैंक में काम करता था।