फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In boxing, Mohammed Riyan of Abu Dhabi defeated Kamal Sahu of Orissa.

Mahendragarh-Narnaul News: बाॅक्सिंग में आबूधाबी के मोहम्मद रियान ने उड़ीसा के कमल साहु को हराया

Fri, 18 Oct 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 18 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
In boxing, Mohammed Riyan of Abu Dhabi defeated Kamal Sahu of Orissa.
फोटो संख्या:71- एसडी स्कूल में आयोजित सीबीएसई नेशलन बॉ​क्सिंग चैंपियन​शिप में बा​क्सिंग प्रतियो
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव ककराला के एक निजी शिक्षण संस्थान में वीरवार से चार दिवसीय नेशनल सीबीएसई बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। दूसरे दिन रिंग एक में लड़कों की प्रतियोगिता प्रारंभ की गई। 91 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के शौर्य ने राजस्थान के तन्मय को हराया। तमिलनाडु साउथ जोन जयराज का पंच महाराष्ट्र के मंथन पर भारी पड़ा। नॉर्थ जोन के कृष ने उत्तर प्रदेश के कार्तिक यादव को हराया।
विज्ञापन

60 किलो भार वर्ग में यूएई के मोहम्मद रियान ने फाॅर ईस्ट जोन के कमल साहु को हराया। साउथ जोन के वीकेएन कटराष ने सुमित जोशी को हराया। 46-49 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड के शिवांश गोस्वमी का पंच अमृत राज पर भारी पड़ा। केरल का नीलजोस्फ विजय रहा। 40-42 किलो भार वर्ग में हिसार का पियुष शर्मा का पंच आदित्य सिन्हा पर भारी पड़ा। मोहित कुमार भारती ने तनिष्क अग्रवाल को हराया। ओमकिशोर सिंधे ने आर्य सिंह को हराया।
विज्ञापन

रिंग नंबर दो में हुए 5 से 48 किलो भार वर्ग में अंडर-19 बालिका वर्ग में सेंट्रल जोन की तनिषा ने फाॅर ईस्ट जोन की अनिषा अली को हराया। हिसार की कार्तिक बिडलन ने दिल्ली सेंट्रल जोन की आर्यन को हराया। हरियाणा की गुडु सिंह ने अदिति सिंह रावत को हराया। गाजियाबाद नॉर्थ जोन की अभय मलिक ने चेन्नई की अद्वित नायर को हराया। 52 किलो भार वर्ग में गाजियाबाद की पल्लवी का पंच साउथ जोन की हरसिता पर भारी पड़ा। ईस्ट जोन की शिल्पीपाल और कृष्णा ने 52 किलो भारवर्ग में विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने विद्यालय में पधारे सभी अतिथियों, प्रशासन अधिकारियों, खिलाड़ियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। बाॅक्सिंग का यह खेल हमें धैर्य, अनुशासन व एकाग्रचित समय की पालना होकर अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ने का पाठ पढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed