फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In a school in summer, the fan somewhere water cooler is bad, children are upset

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी में किसी स्कूल में पंखे तो कहीं वाटर कूलर खराब, बच्चे परेशान

Tue, 28 Apr 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
In a school in summer, the fan somewhere water cooler is bad, children are upset
निजामपुर। खंड के गांव नांगल दर्गु, मुसनौता, पाचनौता समेत अन्य सरकारी स्कूलों तमाम खामियां मिली हैं। इन स्कूलों का जब जायजा लिया गया तो किसी स्कूल में पंखे नहीं थे तो कहीं वाटर कूलर खराब था। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस है जिसमें बिना पंखे के रहना मुश्किल है, ऐसे में बच्चों को परेशानी हो रही है। एक स्कूल में बच्चों को बरामदे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा था।
विज्ञापन



ग्राम नांगल दर्गु स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक वाटर कूलर खराब पाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश यादव ने बताया कि दो वाटर कूलर में एक खराब है जिसे जल्द ही ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम मुसनौता की राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में पानी की भारी किल्लत सामने आई। यहां पानी की टंकी सूखी मिली और मासूम बच्चों के लिए टप में पानी भरकर रखा मिला। ऐसे में बच्चे मजबूरी में गर्म पानी पीने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अध्यापक बलवंत सिंह ने बताया कि विद्यालय में पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। नल में समय पर पानी नहीं आता, जिससे गर्मियों में स्थिति और गंभीर हो जाती है।
उन्होंने बताया कि बिजली की भी समस्या रहती है और सोलर व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चे बिना पंखों के गर्मी में परेशान होते हैं। अगर बिजली और पानी की उचित व्यवस्था हो जाए तो पढ़ाई सुचारु रूप से चल सकती है।


राजकीय प्राथमिक पाठशाला पाचनौता में पांचवीं तक के छात्रों को संयुक्त कक्षा में बरामदे में बगैर पंखों के बैठाया जा रहा था। आठवीं कक्षा के कक्ष में भी एक पंखा खराब पाया गया।



प्रधानाचार्य राजेश सिंह और प्राइमरी सेक्शन के मुख्य अध्यापक खेमचंद ने स्कूल में पर्याप्त सुविधाएं होने का दावा करते हुए माना कि बच्चों को कक्षाओं के अंदर बैठाया जाएगा और खराब पंखों को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।



स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, विशेषकर पंखों और पेयजल की समस्या, इस भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए स्कूलों में पंखे, ठंडे पानी और उचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।




वर्जन
सभी संबंधित स्कूलों से जवाब मांगा गया है। जो अधिकारी या कर्मचारी जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। समस्याओं के कारणों का पता लगाकर व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराई जाएगी।-विकास जयदीप, खंड शिक्षा अधिकारी नांगल चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed