फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In 2025, 50 athletes brought glory to the region by winning medals.

Mahendragarh-Narnaul News: 2025 में 50 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर क्षेत्र का किया नाम रोशन

Fri, 02 Jan 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
In 2025, 50 athletes brought glory to the region by winning medals.
फोटो नंबर- 15सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में तीरंदाजी का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। स्रोत-विभाग
नारनौल। वर्ष 2025 में जिले के खिलाड़ियों ने 50 से अधिक पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अब खिलाड़ी खेल नर्सरियों में आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में तीरंदाजी, जूडो, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, हॉकी, स्विमिंग सहित अन्य खेलों के प्रशिक्षण के लिए 8 विभागीय व 30 निजी खेल नर्सरी संचालित हैं। इनमें करीब 1200 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ वर्षों में जिले के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है और महिला खिलाड़ियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि खेल सुविधाओं के अभाव के कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
प्रदर्शन के हिसाब से वर्ष 2025 अच्छा रहा और बहुत कुछ सीखने को मिला। आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास रहेगा।-भावना, तीरंदाजी खिलाड़ी
बॉक्स
वॉलीबॉल खेल नर्सरी शुरू होने के बाद मैंने बीते वर्ष से ही प्रशिक्षण शुरू किया है। नियमित अभ्यास से खेल में सुधार हुआ और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं। -कर्मवीर, वॉलीबॉल खिलाड़ी


वर्जन :
गत वर्ष अनेक खेल प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक पदक जीत कर खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया। खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। -नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article