Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If you wish to discuss religion, do so based on the Vedas: Acharya Swami Rajendra

धर्म पर चर्चा करनी है तो वेदों के आधार पर करें : आचार्य स्वामी राजेंद्र

Fri, 13 Nov 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
If you wish to discuss religion, do so based on the Vedas: Acharya Swami Rajendra
12जेएनडी22-कालवा गुरूकुल में पत्रकार वार्ता कर पांखड के ​खिलाफ होने वाले महासम्मेलन की जानकारी
जींद। धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे पाखंड और आडंबर के खिलाफ 15 नवंबर को कालवा गुरुकुल में पाखंड खंडन महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘पाखंड से मुक्ति, व्यवस्था परिवर्तन तक सनातन का शंखनाद’ नाम से होने वाले इस सम्मेलन में विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों, सरपंचों, धार्मिक संगठनों और प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

कालवा गुरुकुल के आचार्य स्वामी राजेंद्र ने संत रामपाल सहित अन्य धार्मिक प्रचारकों को खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि यदि उन्हें धर्म, संसार की रचना और ईश्वर के विषय में चर्चा करनी है तो वे सम्मेलन में पहुंचकर वेदों के आधार पर अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि धर्म के विषय में व्यक्तिगत दावों के बजाय शास्त्रों और प्रमाणों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए।
विज्ञापन

आचार्य स्वामी राजेंद्र ने कहा कि भारत की पहचान वेदों, व्याकरण, आयुर्वेद और छह दर्शनों की समृद्ध ज्ञान परंपरा से रही है। प्राचीन समय में लोग इन विषयों का अध्ययन करते थे, लेकिन आज धर्म के नाम पर आडंबर और पाखंड को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुछ लोग अपनी बातों को गुरु वचनों और वेदों से भी ऊपर रखने लगे हैं, जिससे समाज में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत रामपाल हों, हांसी के बाबा हों या कोई अन्य धार्मिक प्रचारक, सभी को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। यह किसी एक व्यक्ति का विषय नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ी समस्या है। सम्मेलन में धर्म को लेकर अपने तर्क रखने वाले सभी लोगों को मंच दिया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य अग्निदेव भी मौजूद रहे।

सुबह आठ बजे हवन से होगी सम्मेलन की शुरुआत
आचार्य स्वामी राजेंद्र ने बताया कि महासम्मेलन की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह आठ बजे हवन के साथ होगी। आयोजन के लिए हजारों लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। सम्मेलन में स्वामी दिव्यानंद और अग्निवेश सहित धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा पाखंड के खिलाफ गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने वाले युवा गायकों को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजन का उद्देश्य लोगों को वेदों के ज्ञान से परिचित कराना और धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे आडंबर के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed