{"_id":"62828e5f81e76f56a17a2c0f","slug":"if-you-have-any-problem-feel-free-to-tell-narnol-news-rtk646841690","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई परेशानी हो तो बेहिचक बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई परेशानी हो तो बेहिचक बताएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने सोमवार को लघु सचिवालय में स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान लघु सचिवालय के प्रथम तल पर शौचालय गंदे मिले। एक शौचालय में पानी भी नहीं मिला। इस पर साफ-सफाई एवं पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने फायर सिलिंडर चेक किया। इसकी डेट एक्सपायरी थी। उन्होंने अधिकारियों को फायर सिलिंडर चेंज कराने के आदेश दिए। उन्होंने महिला कर्मियों से बातचीत की। कहा कि कोई परेशानी हो तो बेहिचक बताएं।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यालयों के आगे बिजली की तारें लटक रही हैं, बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराकर सही करवाएं। गर्मी के कारण स्पार्किंग इत्यादि आग लगने का भय रहता है। रिकार्ड को सही ढंग से रखें ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से देखा जा सके। इस मौके पर उन्होंने महिला कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कोई परेशानी हो तो बेहिचक बताएं। इस दौरान उन्होंने आरके शाखा, एलफए, रजिस्टरी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। डीसी ने भवन के रखरखाव के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त बेकार रखे सामान को औपचारिकता पूरी करने बाद निकालने के निर्देश दिए।
डीसी ने समाज कल्याण कार्यालय में आमजन के बैठने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। समाज कल्याण कार्यालय की सफाई देखकर उन्होंने कर्मचारियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सफाई रखने से जहां कार्य करने का माहौल बनता है वहीं दूसरी ओर स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा भी मिलता है। उपायुक्त ने शौचालयों का भी निरीक्षण भी किया। शौचालयों में सफाई न होने के कारण उपायुक्त ने संबंधित कर्मचारी को अपना कार्य सही तरीके से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त पीए रणदीप, अधीक्षक रजनीश गाोयल व नाजर जितेंद्र व सुरेंद्र के अतिरिक्त विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।