{"_id":"61db214cc9b1da56050bf967","slug":"if-you-could-not-withdraw-the-money-by-breaking-the-atm-then-tried-to-uproot-it-narnol-news-rtk6352855192","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम तोड़कर रुपये नहीं निकाल पाए तो उखाड़ने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम तोड़कर रुपये नहीं निकाल पाए तो उखाड़ने का किया प्रयास
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
सतनाली में चोरों द्वारा तोड़ी गई एटीएम की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : Narnol
Link Copied
बदमाशों ने सतनाली अनाज मंडी में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीमएम को उखाड़ लूटने का प्रयास किया गया, पर वे सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
शनिवार सुबह 3 बजे सतनाली अनाज मंडी स्थित एसबीआई के एटीएम कक्ष का शटर तोड़कर घुसे बदमाशों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त करके पैसा निकालने का प्रयास किया। बदमाश करीब एक घंटे तक नकदी निकालने का प्रयास करते रहे मगर सफल नहीं हो सके। सीसीटीवी में दिख रहा है कि करीब 3 बजे एक युवक बैंक के एटीएम के पास आता और फिर वहां से चला जाता है। इसके कुछ देर बाद दो युवक हाथ में राड जैसा हथियार लेकर आते है और एटीएम कक्ष के शटर को उखाड़ देते हैं। एक युवक एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर पैसे निकालने की कोशिश करता है। इससे पहले वह वहां लगे कैमरे को ढंकने का प्रयास करता है। जब युवकों को नकदी निकालने में सफलता नहीं मिलती है तो करीब चार बजे एक अन्य नकाबपोश लोरिंग मशीन (समरसेबल निकालने की मशीन) लेकर आते हैं और एटीएम को बांधकर उखाड़ने का प्रयास करते हैं, मगर वे सफल नहीं रहे। बैंक में अवांछित घटनाओं को रोकने के लिए सायरन लगा होता है। यह एटीएम बूथ बैंक की बिल्डिंग में है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश करीब एक घंटे तक बेखौफ होकर लूट का प्रयास करते हैं। इस दौरान बैंक का सायरन भी नहीं बजा। बैंक या एटीएम बूथ में भी कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। सतनाली थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बैंक प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद एटीएम पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
सतनाली में चोरों द्वारा तोड़ी गई एटीएम। संवाद- फोटो : Narnol
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।