फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If the problem is known then the solution is not difficult: Prof. Tankeshwar Kumar

समस्या का ज्ञान हो तो समाधान मुश्किल नहीं : प्रो. टंकेश्वर कुमार

Sat, 21 Sep 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 21 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
If the problem is known then the solution is not difficult: Prof. Tankeshwar Kumar
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में नव आगंतुक विद्यार्थियों के लिए चार दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। विवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा पहले दिन विज्ञान एवं शिक्षा पीठ में पंजीकृत विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय ज्ञान अर्जन का केंद्र है। आज से आपका जीवन उस राह पर जा रहा है जोकि आपको भविष्य निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएगा। प्रो. आनंद शर्मा ने विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं, संसाधनों, विद्यार्थी हितैषी प्रयासों से अवगत कराया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि आज के समय में ज्ञान अर्जित करने के अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। समस्या का ज्ञान हो तो समाधान तक पहुंचना मुश्किल नहीं है। समकुलपति प्रो. सुषमा यादव ने कहा कि आज से आपकी दीक्षा आरंभ हो रही है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से इस प्रयास का उद्देश्य विशेष रूप से विद्यार्थियों में रैगिंग का भय खत्म करने, अवसाद से बचाने, संस्थाओं में उपलब्ध संसाधनों से अवगत कराने और उन्हें अध्ययन-अध्यापन, शोध की दिशा में सर्वोत्तम योगदान के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed