फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If 158 new corona infected were found, 137 patients were cured

कोरोना के 158 नए संक्रमित मिले तो 137 मरीज हुए ठीक

Mon, 31 Jan 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
If 158 new corona infected were found, 137 patients were cured
नागरिक अस्पताल में कोरोनरोधी टीका लगाता स्वास्थ्यकर्मी । संवाद - फोटो : Narnol
प्रदेश में कोरोना के मामले कम होने लगे हैं, लेकिन जिले में बढ़ रहे हैं। सोमवार को जिले में 158 नए कोरोना संक्रमित मिले तो 137 मरीज ठीक भी हुए। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में सोमवार को 158 नए संक्रमित पाए गए। अब इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 23750 हो गई है। इनमें से 22888 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना की वजह से 156 लोगों की जान जा चुकी है। इस समय 559 सक्रिय केस हैं। जिले में 31 जनवरी तक 245573 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113320 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के लिए अब तक जिले से 504917 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1526 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

सोमवार को आए कोरोना संक्रमितों की सूची
जिले में 158 नए कोरोना संक्रमित मामले आए है। इनमें मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल, मोहल्ला बडा़ बाग नारनौल, मोहल्ला चांदुवाडा़ नारनौल, बामनवास, बसई, बेरी, भगड़ाना, भड़फ, मोहल्ला संघिवाड़ा नारनौल, मोहल्ला सलामपुरा नारनौल, राम नगर नारनौल, मोहल्ला पुरानी मंडी नारनौल, मोहल्ला नलापुर नारनौल, गोशाला रोड नारनौल, पड़ाव मोहल्ला महेंद्रगढ़, ढाढोत, अनाज मंडी महेंद्रगढ़, बिगोपुर, बिहाली, छिलरो, डेरोली अहीर, डेरोली जाट, देवास, धरसूं, धोलेड़ा, डोहर कला, दौंगड़ा अहीर, दुलोठ अहीर, गाहड़ा, गोद बलाहा, झगड़ोली, जासावास, मंडियाली, कादीपुरी, कालबा, कांवी की ढ़ाणी, खासपुर, खातीवास, खेड़ा, खेड़ी, खेड़की, कोजिंदा, कोका, कोथल कलां, फैजाबाद, कुलताजपुर, कुतबापुर, मंडलाना, मारोली, मौखुता, मोड़ी, अमरपुरा, नांगल हरनाथ, नांगल सिरोही, नसीबपुर, नीरपुर, निंबी, भांखरी, पायगा, रघुनाथपुरा, रामबास, राताकला, सैदपुर, सलीमपुर, सीहमा, सेहलंग, शेखपुरा, शिव कॉलोनी महेंद्रगढ़, उन्हानी, नांगल पीपा, मेघोत बिंजा व गहली में एक-एक कोरोना संक्रमित केस आया है। इसी प्रकार मोहल्ला माली टिब्बा नारनौल, श्याम कॉलोनी नारनौल, आनावास, झूक, भांखरी, घाटासेर, बुचावास, दोचाना, चेलावास, दनचोली, कुराहवटा, कोटिया, कोथल खुर्द, लहरोदा, मकसूसपुर, मुलोदी, नांगल दुर्गू, नापला, सिसोठ, टहला, बाछोद में दो-दो तथा हुडा सेक्टर नारनौल, अटेली मंडी, बदोपुर, निजामपुर, कारोली व सिहोरी में तीन-तीन तथा धानौता व धनोंदा में 4-4 एवं पवेरा में 5, नांगल चौधरी में 6 व कनीना में 7 कोरोना के मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed