फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Human Rights Commission Chairman Justice SK Mittal held a meeting with the officials

मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस एसके मित्तल ने अधिकारियों की बैठक

Mon, 14 Feb 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Human Rights Commission Chairman Justice SK Mittal held a meeting with the officials
अधिकारियों की बैठक लेते जस्टिस एसके मित्तल। - फोटो : Narnol
हरियाणा मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस एसके मित्तल ने नगर परिषद नारनौल में चल रहे विकास कार्यों के चलते लोगों को हो रही असुविधा के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि किला रोड से लेकर सिविल अस्पताल तक के सड़क का लगभग 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। यह कार्य आगामी 15 मार्च तक पूरा हो जाएगा। सिविल अस्पताल से लेकर पुलिस लाइन तक बनने वाली रोड अब गर्ल्स आईटीआई तक बनाई जाएगी। इसका टेंडर 22 फरवरी को खुलेगा तथा जून तक लगभग 1 किलोमीटर का यह हिस्सा भी पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए पोल शिफ्टिंग का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। वन विभाग को पेड़ हटाने के लिए भी लिखा गया है।
विज्ञापन

मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर इस मामले में फाइनेंस या स्वीकृति से संबंधित कोई दिक्कत है तो उनके संज्ञान में लाया जाए। इस बैठक का हवाला देते हुए संबंधित विभाग के मुख्यालय पर भेजा जाए।
विज्ञापन

चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पूरे कार्य की जानकारी डिटेल रिपोर्ट एफिडेविट पर पैरा वाइज एक सप्ताह के अंदर-अंदर दें। बैठक में उपायुक्त श्याम लाल पूनिया, एसडीएम मनोज कुमार, बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता अश्वनी कुमार, नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता नितिन मोदी तथा ह्यूमन राइट्स डिफेंडर राकेश मेहता के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed