फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HTET: Candidates will give exam in home district only

एचटेट: अभ्यर्थी गृह जिले में ही देंगे परीक्षा

Sun, 27 Nov 2022 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
HTET: Candidates will give exam in home district only
हरियाणा पात्रता परीक्षा(एचटेट) इस बार अभ्यर्थी अपने गृह जिले में ही दे सकेंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ऐसा निर्णय लिया है। 3 और 4 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए जिला शिक्षा विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। जिले में दो दिन के अंदर लगभग 34 परीक्षा केंद्रों पर 21688 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी तथा पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिनों पहले सीईटी की परीक्षा दूसरे जिलों में आयोजित करवाई गई थी जिससे अभ्यर्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। इससे पहले पात्रता परीक्षा भी दूसरे जिलों में आयोजित करवाई जाती थी। इस बार बोर्ड ने गृह जिले में पात्रता परीक्षा करवाने का निर्णय लिया है जिससे अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। हरियाणा पात्रता परीक्षा लेवल-3 (पीजीटी) 3 दिसंबर को तथा लेवल-2 (टीजीटी) और लेवल - 1 (पीआरटी) की परीक्षा 4 दिसंबर को आयोजित करवाई जाएगी। उक्त परीक्षा के लिए जिले के अंदर 23 परीक्षा केंद्र महेंद्रगढ़ तथा 11 परीक्षा केंद्र नारनौल बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर लगभग 21688 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए जैमर लगाए जाएंगे तो वीडियोग्रॉफी भी होगी
परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए जैमर, बायोमैट्रिक वीडियोग्रॉफी, सीसीटीवी कैमरे तथा फ्रिस्किंग आदि का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा धारा 144 भी लगाई जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस पहरा भी रहेगा। केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाना प्रतिबंध रहेगा। केवल प्रशासनिक अधिकारी, केंद्र अधीक्षक एवं बोर्ड अधिकारी एवं प्रतिनिधि ही मोबाइल अंदर ले जा सकेंगे। ड्यूटी देने वाले निरीक्षक भी मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलसूत्र एवं बिंदी का लगाकर आ सकेंगी विवाहित महिलाएं
बता दें कि इस बार हरियाणा बोर्ड ने विवाहित महिलाओं को मंगलसूत्र पहने, बिंदी लगाने एवं सिंदूर लगाकर आ सकेंगे। इसके अलावा अंगूठी, बालियां, चेन, हार, लटकन, नोज पिन इत्यादि आभूषण, साड़ी पिन, घड़ी, कैलकुलेटर, ब्लू टूथ, ईयर फोन, पर्स सहित अन्य सभी चीजों पर प्रतिबंध रहेगा।

ये है जिले में केंद्र
केंद्र का नाम - लेवल - 3 - लेवल-2 - लेवल -1
राव प्रहलाद सिंह इंजीनियर कॉलेज महेंद्रगढ़ - 310 - 310 - 310
राव प्रहलाद सिंह इंजीनियर कॉलेज महेंद्रगढ़ - 310 - 310 - 310
राव प्रहलाद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल खातोद - 310 - 310 - ---
राव प्रहलाद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल खातोद - 310 - 310 - ---
राव प्रहलाद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल खातोद - 310 - 310 - ---
राव प्रहलाद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल खातोद - 310 - 310 - ---
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ - 310 - 310 - 310
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ - 310 - 310 - 310
राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ - 310 - 310 - 310
संस्कार भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ - 310 - 310 - 310
शरबती स्कूल गोशाला रोड, महेंद्रगढ़- 310 - 310 - 310
श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महेंद्रगढ़ - 310 - 310 - 310
श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महेंद्रगढ़ - 310 - 310 - 310
श्री कृष्णा सीनियर सेकंडरी स्कूल, महेंद्रगढ़ - 310 - 310 - 310
मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महेंद्रगढ़ - 310 - 310 - 310
मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ - 310 - 310 - 310
गुरु कॉलेज ऑफ एजुकेशन, महेंद्रगढ़ - 310 - 310 - ---
टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माजरा खुर्द (महेंद्रगढ़) - 310 - 310 - ---
टैगोर ससीनियर सेकेंडरी स्कूल माजरा खुर्द ( महेंद्रगढ़) - 310 - 310 - ---
सूरज पीजी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ - 310 - 310 - 148
संस्कार भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ - 310 - 310 - 310
केडी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़- 310 - 310 - 310
हैप्पी एवरग्रीन स्कूल महेंद्रगढ़- 240 - 310 - ---
एमएलएसडीएवी स्कूल नारनौल - --- 310 - ---
एलएमएसडीएवी स्कूल नारनौल - --- 310 - ---
राजकीय पीजी कॉलेज नारनौल - --- 310 - ---
राजकीय पीजी कॉलेज नारनौल - --- 310 - ---
राजकीय महिला कॉलेज नारनौल - --- 310 - ---
राजकीय महिला कॉलेज नारनौल - --- 310 - ---
सीएल पब्लिक स्कूल नारनौल - --- 310 - ---
हरियाणा पब्लिक स्कल नारनौल - --- 310 - ---
हरियाणा पब्लिक स्कल नारनौल - --- 310 - ---
यदुवंशी शिक्षा निकेतन पटीकरा, नारनौल - --- 310 - ---
यदुवंशी शिक्षा निकेतन पटीकरा, नारनौल- --- 310 - ---
कुल अभ्यर्थी: 6660 - 10540 - 4488
परीक्षा का समय:
परीक्षा का नाम - तारीख - समय
लेवल -3 -- 3 दिसंबर - शाम 3 से 5:30 बजे
लेवल -2 -- 4 दिसंबर - सुबह 10 से 12:30 बजे
लेवल -1 -- 4 दिसंबर - शाम 03 से 5:30 बजे
इस बार गृह जिले में ही अभ्यर्थी हरियाणा पात्रता परीक्षा दे सकेंगे। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।- डॉ. पीके शर्मा, सह सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed