{"_id":"6216754afe246f14a55ee396","slug":"hsiidc-to-open-office-in-mahendragarh-for-imt-narnol-news-rtk639293446","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमटी के लिए एचएसआईआईडीसी महेंद्रगढ़ में खुलेगा कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमटी के लिए एचएसआईआईडीसी महेंद्रगढ़ में खुलेगा कार्यालय
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते उपायुक्त श्यामलाल पूनिया। संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही महेंद्रगढ़ में हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवरसंरचना विकास निगम लिमिडेट (एचएसआईआईडीसी) का कार्यालय स्थापित किया जाएगा। इसके बाद किसानों को ई भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन अपलोड करवानी होगी। अभी लगभग 400 एकड़ कृषि भूमि अपलोड नहीं हो पाई है। यह जानकारी उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने बुधवार को लघु सचिवालय में बैठक हॉल में अपनी पहली पत्रकारवार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे विभिन्न योजना को तय समय सीमा में पूरा करवाना तथा पंक्ति में खड़ा अंतिम व्यक्ति का उत्थान उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों की पहली बैठक में ही अपनी प्राथमिकताएं बता दी थीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। सरकार चिकित्सकों की भर्ती कर रही है। भर्ती होने पर महेंद्रगढ़ को भी चिकित्सक मिलेंगे।
पत्रकारों द्वारा रखे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होेंने कहा कि जिला प्रशासन और मीडिया के सामंजस्य से जिले में हो रहे विकास कार्यों को और गति मिलेगी। ई-ऑफिस के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार के आदेश हैं। यह समयबद्ध तरीके से काम करने का माध्यम है। जिले में जल्द ही इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने मेडिकल कॉलेज के बारे में बताते हुए कहा कि निर्धारित समय में कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उनकी क्वालिटी और क्वांटिटी का भी समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी के बारे में बताते हुए कहा कि इसका टेंडर कंपनी को दिया हुआ है। अगर कंपनी प्रॉपर्टी आईडी बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही करती है तो प्रशासन की तरफ से जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी।