फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   How long will politics continue in the name of Rao Tularam? Dr. Abhay takes aim at Rao Inderjit without explicitly naming him.

Mahendragarh-Narnaul News: राव तुलाराम के नाम पर राजनीति कब तक? डॉ. अभय का बिना नाम लिए राव इंद्रजीत पर निशाना

Sat, 15 Aug 2026 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
How long will politics continue in the name of Rao Tularam? Dr. Abhay takes aim at Rao Inderjit without explicitly naming him.
नारनौल। नांगल चौधरी में आयोजित तिरंगा यात्रा में हरियाणा के पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने बिना नाम लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इतने साल बाद भी राव तुलाराम की आत्मा को राजनीति से मुक्ति नहीं दे रहे हैं। अब भी कुछ लोग राव तुलाराम के कंधे से उतरकर खुद के बल पर राजनीति करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. अभय ने कहा कि दुनिया में किसी भी देश या समाज ने शहीदों और शहीद परिवारों को कभी अपनी राजनीति का माध्यम नहीं बनाया लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने दशकों बाद भी कुछ लोग राव तुलाराम के नाम का सहारा लेकर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

तंज कसते हुए पूर्व मंत्री ने कहा सामान्य जीवन में 20-25 साल का होने के बाद बेटा भी अपने पिता से कह देता है कि वह अपनी रोजी-रोटी खुद कमा लेगा। लेकिन 50 साल से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी कुछ लोग ऐसे हैं जो राव तुलाराम के कंधे से उतरकर खुद के बल पर राजनीति करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित जनसमूह और समाज से इस विषय पर गंभीरता से सोचने का आह्वान किया। डॉ. यादव ने कहा कि राजनीति को अलग रखा जाना चाहिए और राव तुलाराम की महान शहादत को पूरे देश व दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed