महेंद्रगढ़ में ईद के दिन स्कूल बस पलटी: छह बच्चों की मौत व 15 घायल, राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने जताया दुख
School Bus Accident in Mahendragarh: महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटने से हड़कंप मच गया है। इस भीषण हादसे में छह बच्चों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का कारण वाहन को ओवरटेक करना बताया जा रहा है।
विस्तार
महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी के पास स्कूल बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छह बच्चों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा कनीना स्कूल बस दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों को सांत्वना दी। जानकारी के अनुसार हादसे में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के भांजे पूर्व सरपंच संजय शर्मा के पुत्र का भी निधन हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने बच्चों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने बच्चों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्कूल बस दुर्घटना में अनेक मासूम बच्चों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता एवं परिजनों को यह क्रूर आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायल हुए बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्कूल बस दुर्घटना में अनेक मासूम बच्चों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता एवं परिजनों को यह क्रूर आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायल हुए बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 11, 2024
हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने निजी अस्पताल में पहुंच कर 12 छात्रों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने सीमा त्रिखा ने कहा कि निजी स्कूल संचालक व्यापार करना बंद करें। कहा कि निजी स्कूल संचालक को नियमों का पालन करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि ड्राइवर के साथ-साथ स्कूल के प्रिंसिपल व मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
उन्होंने कहा कहा कि ईद के अवकाश के दिन स्कूल खोलना गंभीर बात है। इसको लेकर प्रदेश के सभी शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई जाएगी।
हादसे को लेकर उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की तरफ से घायलों की हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की निगरानी में बेहतर उपचार हो रहा है। इस साथ ही डीसी ने स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की मान्यता को रद्द करने के लिए लिखा है।
जीएलपी स्कूल कनीना की बस गांव सेहलंग, खेड़ी-तलवाना, खरकड़ा बास, धनौंदा रूट से करीब 43 बच्चों को बैठाया था। इसके बाद करीब 8:30 बजे जब गांव उन्हाणी के नजदीक स्थित महाविद्यालय के पास पहुंची तो मोड़ पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और पेड़ से टकराने के बाद बस पलट गई। कुछ प्रत्यदर्शियों का कहना है कि बस चालक शराब के नशे में था।
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, इसी दौरान आसपास के लोगों एवं सड़क पर दोनों ओर से आ रहे वाहन चालकों ने मौके से बच्चों को बस से निकालकर अपने वाहनों में अस्पतालों में पहुंचाया। हादसे के बाद महज आधे घंटे में ही घटना स्थल पर 300 से अधिक लोग मदद को पहुंच गए। पुलिस ने गाड़ी चालक को मौके से ही हिरासत में ले लिया।
बच्चों को कनीना के एक निजी तथा उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि हादसे के महज एक घंटे बाद ही गंभीर रूप से घायल दो बच्चों ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर ही चार बच्चों की मौत हो गई थी।
बस चालक धर्मेंद्र निवासी सेहलंग को मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यक्षु, सत्यम व संदीप निवासी झाड़ली, वंश व दुष्यंत निवासी धनौंदा व युवराज की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चों को रेवाड़ी महेंद्रगढ़ में कनीना की निजी अस्पतालों में उपचार के लिए एडमिट कराया गया है।
हादसे पर पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला ने जताया दुख
पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महेंद्रगढ़ के उन्हानी गांव में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है। जिसमें बच्चों के निधन और कुछ बच्चों के घायल होने की हृदय विदारक सूचना है।
उन्हानी गाँव में हुई घटना पर - छुट्टी वाले दिन स्कूल चलाया जा रहा था और जानकारी मिली है कि दुर्घटना ग्रस्त बस में अनेक खामियां थी। मैं चाहूँगा कि हरियाणा सरकार तुरंत ACS एजुकेशन के अंडर एक कमेटी बना कर मॉनिटर करें और जो भी एक्शन जरुरी हो वो लिया जाये। दुर्घटनास्थल पर हमारी पार्टी… pic.twitter.com/o6v2y1MOtO
— Dushyant Chautala (@Dchautala) April 11, 2024
ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मृतक बच्चों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें और घायलों को जल्द स्वस्थ करें। भगवान से प्रार्थना है कि बच्चों के परिवार को ये अपार पीड़ा सहने की शक्ति दें।
महेंद्रगढ़ के उन्हानी गाँव में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है जिसमें बच्चों के निधन और कुछ बच्चों के घायल होने की हृदय विदारक सूचना है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि मृतक बच्चों की आत्मा को शान्ति प्रदान करे और घायलों को जल्द स्वस्थ करे। भगवान से प्रार्थना…
— Dushyant Chautala (@Dchautala) April 11, 2024
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस का दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन के द्वारा घायल बच्चों को सहायता पहुंचाई जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस का दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद दुःखद है। मेरी संवेदनाएँ मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन के द्वारा घायल बच्चों को सहायता पहुँचाई जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना…
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) April 11, 2024
एक निजी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए एक छात्र का कहना है कि ड्राइवर नशे में था और उसने स्पीड 120 कर रखी थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ये बड़ा हादसा हो गया।
#WATCH | Haryana: A student, who suffered injuries after a private school bus met with an accident in Mahendragarh's Kanina says, "...The driver was drunk and he kept the speed at 120 which led to misbalance..." pic.twitter.com/zdheKME2CE
— ANI (@ANI) April 11, 2024
हरियाणा सीएम नायब सैनी ने जताया दुख
सीएम नायब सैनी ने कहा कि महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने मासूम बच्चे खोए हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए मुस्तैद है।सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आहत हूं।मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने मासूम बच्चे खोए हैं।
— Nayab Saini (मोदी का परिवार) (@NayabSainiBJP) April 11, 2024
स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए मुस्तैद है।सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
पूर्व सीएम मनोहर लाल ने हादसे पर जताया दुख
पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिसमें कुछ बच्चों की असामयिक मृत्यु होने और कुछ के घायल होने की सूचना है। मैं सभी शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ जिसमें कुछ बच्चों की असामयिक मृत्यु होने और कुछ के घायल होने की सूचना है।
— Manohar Lal (मोदी का परिवार) (@mlkhattar) April 11, 2024
मैं सभी शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने जताया दुख
हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कुछ बच्चों की असामयिक मृत्यु होने और कुछ के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और माता त्रिपुरसुन्दरी से घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कुछ बच्चों की असामयिक मृत्यु होने और कुछ के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
— Biplab Kumar Deb (MODI Ka Parivar) (@BjpBiplab) April 11, 2024
मैं सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ और माता त्रिपुरसुन्दरी से घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना…
कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने हादसे पर जताया दुख
कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने कहा कि महेंद्रगढ़ के कनीना में एक निजी स्कूलों की बस की दुर्घटना की दुखद खबर मिली है। इस हादसे में जिन मासूमों की मौत हुई है उनके परिजनों के साथ हमार गहरी सहानुभूति और संवेदना है, भगवान परिवार को इस दुःखद घड़ी को सहन करने की हिम्मत प्रदान करें। इसके साथ ही हादसे में जो घायल है भगवान उन्हें जल्द स्वस्थ करें ये कामना करती हूं । इस मामले में प्रशासन जांच करवाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें।
महेंद्रगढ़ के कनीना में एक निजी स्कूलों की बस की दुर्घटना की दुखद खबर मिली है ।
— Kiran Choudhry (@officekiran) April 11, 2024
इस हादसे में जिन मासूमों की मौत हुई है उनके परिजनों के साथ हमार गहरी सहानुभूति और संवेदना है, भगवान परिवार को इस दुःखद घड़ी को सहन करने की हिम्मत प्रदान करें।
इसके साथ ही हादसे में जो घायल है भगवान…
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हादसे पर दुख जताया
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि नारनौल के उनहानी के पास स्कूल बस के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कई बच्चों की दु:खद मृत्यु और कई बच्चों के घायल होने की खबर पीड़ादायक है। इस हादसे में अपने बच्चों को खोने वाले परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि बस दुर्घटना में घायल बच्चे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।
नारनौल के उनहानी के पास स्कूल बस के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कई बच्चों की दु:खद मृत्यु और कई बच्चों के घायल होने की खबर पीड़ादायक है।
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderShooda) April 11, 2024
इस हादसे में अपने बच्चों को खोने वाले परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि बस दुर्घटना में घायल बच्चे…
राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा दुर्घटना में कई बच्चों की दुःखद मौत
राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नारनौल के उनहानी गांव के पास हुई स्कूल बस दुर्घटना में कई बच्चों की दुःखद मृत्यु और कई बच्चों के घायल होने का समाचार सुनकर मन विचलित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस हादसे में घायल बच्चों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ित परिवारों एवं सभी घायलों को मुफ्त उपचार सहित हर संभव मदद मुहैया कराएं। इस दुर्घटना को देखते हुए आज के अपने चुनाव प्रचार कार्यक्रम को मैं स्थगित कर रहा हूं।
नारनौल के उनहानी गांव के पास हुई स्कूल बस दुर्घटना में कई बच्चों की दुःखद मृत्यु और कई बच्चों के घायल होने का समाचार सुनकर मन विचलित है।
— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) April 11, 2024
ईश्वर से प्रार्थना है कि इस हादसे में घायल बच्चों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ित…