फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hopes have now risen that urban development which had been stalled for the past three years will finally gain momentum

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 139 करोड़ के विकास प्रस्ताव, शहर के कायाकल्प की उम्मीद

Thu, 28 May 2026 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hopes have now risen that urban development which had been stalled for the past three years will finally gain momentum
फोटो संख्या:78- ब्रह्मचारी रोड  बदहाल अवस्था में--संवाद
महेंद्रगढ़। पिछले तीन सालों से ठप्प पड़े शहरी विकास के अब रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जगी है। नगर पालिका की ओर से शहर सड़कों के हालात सुधारने, जल निकासी व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, सुंदरीकरण सहित 23 कार्याें के लिए प्रदेश सरकार को 139 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से बजट को स्वीकृति मिलते ही विकास कार्य शुरू कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि महेंद्रगढ़ की नगरपालिका के पास पिछले तीन साल के कार्यकाल में विकास के नाम पर गिनाने के लिए महज कुछ सड़कें, गलियां एवं आधे-अधूरे पड़े निर्माण कार्य ही हैं लेकिन अब विभिन्न विकास कार्याें के प्रस्ताव भेजने के बाद लोगों को भी उम्मीद जगी है कि महेंद्रगढ़ भी विकास के मामले में रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन

----------

इन विकास कार्याें के भेजे गए हैं प्रस्ताव
शहर में इंडोर स्टेडियम के लिए 499.93 लाख रुपये का प्रस्ताव।
आधुनिक पुस्तकालय के लिए 1185.68 लाख रुपये।
अटल बिहारी वाजपेयी सामुदायिक भवन के विकास के लिए 96.16 लाख रुपये।
500 सीट ऑडिटोरियम के लिए 1931.22 लाख रुपये।
हुड्डा पार्क नवीनीकरण के लिए 485.22 लाख रुपये।
वार्ड 13 में सामुदायिक भवन के लिए 864.29 लाख रुपये।
पुराने नपा भवन में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 624.58 लाख रुपये।
हुड्डा पार्क में दिव्यांग पार्क के लिए 47.99 लाख रुपये।
बगीची मंदिर से माजरा खुर्द तक पैदल पथ के लिए 209.28 लाख रुपये।
राव तुलाराम प्रतिमा से बालाजी चौक तक पथ के लिए 571.80 लाख रुपये।
बालाजी चौक से अनाज मंडी गेट तक पथ के लिए 298.99 लाख रुपये।
माता मसानी मंदिर से नपा सीमा तक पथ व सड़क के लिए 245.63 लाख रुपये।
माता मसानी मंदिर से माजरा खुर्द तक पथ व सड़क के लिए 185.01 लाख रुपये।
सैनीपुरा से पंचमुखी हनुमान मंदिर तक सड़क के लिए 49.55 लाख रुपये।
बालाजी चौक से माता मसानी मंदिर तक पथ के लिए 95.50 लाख रुपये।
राजकीय कॉलेज के पीछे पार्क के लिए 825 लाख रुपये।
मोड़ावाला आश्रम के सामने पार्क के लिए 495 लाख रुपये।
मॉडल संस्कृति स्कूल से बीआर आंबेडकर चौक तक नाले के लिए 81.27 लाख रुपये।
ब्रह्मचारी रोड से बीआर आंबेडकर चौक तक सड़क के लिए 78.03 लाख रुपये।
शहर की ड्रेनेज व्यवस्था सुधार के लिए 2250 लाख रुपये।
वार्ड 1 से 15 तक गलियों के लिए 1500 लाख रुपये।
आईटीएमएस व कमांड सेंटर के लिए 393.06 लाख रुपये।
स्ट्रीट लाइट, एलईडी व सोलर कार्य के लिए 943 लाख रुपये।
--------------
- वर्जन:
इन विकास कार्यों से शहर की सड़कें, जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, सुंदरीकरण एवं अन्य बड़े प्रोजेक्ट से जनसुविधाओं में बड़ा सुधार होगा। हमारा लक्ष्य महेंद्रगढ़ को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाना है।-रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:78- ब्रह्मचारी रोड  बदहाल अवस्था में--संवाद

फोटो संख्या:78- ब्रह्मचारी रोड  बदहाल अवस्था में--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article