फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HKVV : Last date extended till 5 for admission

हकेंविवि : दाखिले के लिए 5 तक बढ़ाई अंतिम तिथि

Wed, 01 Sep 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
HKVV : Last date extended till 5 for admission
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंविवि) में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर से बढ़ाकर 5 सितंबर कर दी गई है। विश्वविद्यालय में उपलब्ध स्नातक व स्नातकोत्तर की 1670 सीटों पर दाखिले केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयू-सीईटी) के आधार पर हो रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया के बाद स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आगामी 15, 16, 23 व 24 सितंबर को कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया के संबंध में विश्वविद्यालय के सीयू-सीईटी के नोडल ऑफिसर डॉ. फूल सिंह ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के द्वारा आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर से बढ़ाकर 5 सितंबर कर दी गई है। जबकि आवेदन शुल्क 6 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाया जा सकता है। डॉ. फूल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले कर रहा है। प्रवेश परीक्षा के लिए इच्छुक आवेदक विवि की वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed