फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HKNV students to represent the university at the 5G Innovation Hackathon.

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के विद्यार्थी करेंगे 5जी इनोवेशन हैकाथॉन में विवि का नेतृत्व

Sat, 01 Aug 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
HKNV students to represent the university at the 5G Innovation Hackathon.
फोटो संख्या:60- माइ भारत द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान का शुभारंभ करते विधायक कं
महेंद्रगढ़। तकनीक के क्षेत्र में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक और उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के छात्र विशिष्ट मिश्रा और सत्यम जायसवाल ने भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग की ओर से आयोजित 5जी इनोवेशन हैकाथॉन-2026 में राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-50 टीमों में जगह बनाई है।
विज्ञापन

इस सफलता के साथ चयनित टीम को अपने तकनीकी विचार को प्रोटोटाइप में बदलने के लिए एक लाख रुपये की सीड ग्रांट भी प्रदान की गई है। टीम के चयन की जानकारी दूरसंचार कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड की ओर से ई-मेल के माध्यम से दी गई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि नवाचार और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों को भी नए विचारों पर काम करने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैकाथॉन के अगले चरण में चयनित टीमों को अपने विचार को कार्यशील प्रोटोटाइप के रूप में विकसित करना होगा। इसके लिए मिली राशि का उपयोग तकनीकी विकास और मॉडल तैयार करने में किया जाएगा। विभाग के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed