{"_id":"62322501dcb463725919c65e","slug":"history-sheeter-accused-arrested-for-kidnapping-woman-narnol-news-rtk6413166181","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का अपहरण करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का अपहरण करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खातौद से एक महिला के पैर में गोली मारकर दूसरी महिला का अपहरण करने की वारदात में शामिल और एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने वारदात में शामिल आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान थावरमल उर्फ देवा निवासी चेचिका नांगल, थाना पनियाला, राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार देर शाम बलाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
छह आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
राजस्थान से छह आरोपियों मुरारीलाल निवासी शोहपुर, थाना मुंडावर, राजस्थान, कृष्ण निवासी बसई चौहान, थाना हरसोरा, राजस्थान, उदयपाल निवासी कल्याणपुरा, थाना बहरोड़, राजस्थान, नवल किशोर निवासी सबलगढ़, थाना मुंडावर, राजस्थान, बलवान निवासी बलाना, जिला महेंद्रगढ़ और विजय निवासी पांचनौता, नांगल चौधरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से पुलिस ने अवैध हथियार, लाठी-डंडे, एक कट्टा व 2 कारतूस, दो बोलेरो गाड़ी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि 12 फरवरी को खातौद में गोली चलाने व मारपीट करके एक महिला का अपहरण कर ले गए थे। इस दौरान महिला की सास को पैर में गोली लगी थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी थावरमल ने ही फायर कर महिला को घायल किया था।
आरोपी राजस्थान का हिस्ट्रीशीटर
आरोपी राजस्थान के थाना पनियाला का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी थावरमल पर राजस्थान के अलग-अलग थानों में पहले से करीब 14 मामले दर्ज हैं। आरोपी पर हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, लड़ाई-झगड़े, मारपीट और आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया है, रिमांड के दौरान पूछताछ कर अवैध हथियार को बरामद किया जाएगा।