फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hisar defeated Gurugram team on the first day of women's cricket competition

Mahendragarh-Narnaul News: महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन हिसार ने गुरुग्राम की टीम को हराया

Wed, 23 Oct 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hisar defeated Gurugram team on the first day of women's cricket competition
फोटो संख्या:70-गांव पालड़ी  पनिहारा में आयोजित महिला  क्रिकेट प्रतियोगिता में ​खिलाडियों के साथ
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव पालड़ी-पनिहारा के बाबा रूपादास क्रिकेट स्टेडियम में तीन दिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हिसार और गुरुग्राम की टीम के बीच खेला गया। हिसार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 125 रन बनाए। हिसार की ओर से मनीषा ने 54 व तनिका ने 57 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुग्राम की टीम 115 रन बनाकर इस नजदीकी मुकाबले में महज 10 रनों से हार गई। गुरुग्राम की ओर से टीम कैप्टन तन्नू ने नॉटआउट रहते हुए शानदार 70 रनों की पारी खेली। इस मुकाबले में हिसार की तनिका ने आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 57 रन बनाए व तीन विकेट लेकर मैन ऑफ मैच रहीं। दूसरा मैच हिसार व महेंद्रगढ़ के बीच खेला गया, हिसार ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 180 रन बनाए। हिसार की ओर से तनिका ने नॉट आउट रहते हुए 95 रनों की आतिशी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेंद्रगढ़ टीम 160 रन बना बना पाई। हालांकि महेंद्रगढ़ की पारुल व गौरीका की शानदार अर्धशतकीय पारियां भी टीम को हार से नहीं बचा पाई। इस मुकाबले में हिसार की तनीका मैन ऑफ द मैच रहीं।

कोच रवि तंवर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चार जिलों की बेटियां शामिल हो रही हैं। वीरवार को पहला मुकाबला भिवानी व गुरुग्राम के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरे मुकाबले में महेंद्रगढ़ व भिवानी की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि कुलदीप ठेकेदार ने किया। उन्होंने बेटियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार जीत की परवाह न करते हुए धैर्य से प्रदर्शन करें। सरपंच विजयपाल फौजी, कोच अजीत डागर, नरेंद्र कौशिक, भूपेंद्र कोच भिवानी सहित बेटियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

फोटो संख्या:70-गांव पालड़ी  पनिहारा में आयोजित महिला  क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाडियों के साथ

फोटो संख्या:70-गांव पालड़ी  पनिहारा में आयोजित महिला  क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाडियों के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed