फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hindu organizations protest against the murder of Kanhaiyalal in Udaipur

उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने किया रोष प्रदर्शन

Thu, 30 Jun 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations protest against the murder of Kanhaiyalal in Udaipur
अटेली में पुतला जलाते बजरंग दल सदस्य। - फोटो : Narnol
कनीना। राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक कन्हैया की हत्या के विरोध में वीरवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर रोष प्रदर्शन किया। नगर पालिका के पुराने भवन के सामने से होते हुए राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, पावर हाउस, हनुमान मंदिर, मंडी टी प्वाइंट पर जाकर आतंकवादी संगठनों का पुतला फूंका गया। साथ ही हत्यारे को फांसी देने की मांग की गई।
विज्ञापन

बजरंग दल के विजय सिंह और विश्व हिंदू परिषद के सुनील कुमार ने कहा कि उदयपुर की इस घटना के लिए । कहीं न कहीं इसमें सरकार भी दोषी है, क्योंकि वहां पर हिंदुओं की सुरक्षा नहीं की जा रही है। पुतला फूंकने के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कन्हैयालाल ने इससे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन किया था। कन्हैयालाल को धमकियां मिली थीं। भय के चलते कन्हैयालाल ने 6 दिनों तक अपनी दुकान भी नहीं खोली। तमाम तरह की सावधानी के बावजूद मंगलवार शाम को उनकी हत्या कर दी गई। इस दौरान सुबे सिंह, महेश बोहरा, पिंटू गुप्ता, योगेश कुमार, सोनू, संजीत कुमार, देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सतीश आर्य, मास्टर कृष्ण कुमार, अंकुश शर्मा रहे।
विज्ञापन

मंडी अटेली : उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में बजरंग दल व गौरक्षा के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। इस मौके पर गौरव शर्मा, बिट्टू लांबा, सवितराज, बजरंग लाल, सुभाष, अनील कुमार, संजय कुमार, प्रेम, सतीश कुमार, रामौतार, शंकर, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, सुमेर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed