{"_id":"6712a7f4213cdae6a405b6f9","slug":"himanshu-won-silver-medal-in-gaeva-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117236-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हिमांशु ने गाेवा प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हिमांशु ने गाेवा प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल
Fri, 18 Oct 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी।स्रोत : प्रवक्ता
नारनौल। नेशनल सब जूनियर, जूनियर, सीनियर इक्विप्ड, अनइक्विप्ड बेंच प्रेस प्रतियोगिता 14 से 18 अक्तूबर के बीच रविंद्र भवन गोवा में संपन्न हुई। जिला महेंद्रगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्य के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिला महेंद्रगढ़ के ताजपुर निवासी खिलाड़ी हिमांशु पुत्र राजकुमार ने 68 किलोभार वर्ग में 150 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल हासिल किया। हिमांशु ने मेडल जीतकर हरियाणा के साथ-साथ जिला महेंद्रगढ़ का भी नाम रोशन किया है। इस मौके पर हरियाणा के महासचिव गोपाल कृष्ण, कोषाध्यक्ष संदीप कड़वासरा, जिला महेंद्रगढ़ पावरलिफ्टिंग के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बधाई दी।