{"_id":"69a08a39d0bc2a13b90049e5","slug":"himanshu-and-poonam-won-the-100m-race-while-hemant-and-nishu-won-the-1600m-race-narnol-news-c-196-1-nnl1010-136622-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 100 मीटर में हिमांशु व पूनम तो 1600 मीटर दौड़ में हेमंत व निशु अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 100 मीटर में हिमांशु व पूनम तो 1600 मीटर दौड़ में हेमंत व निशु अव्वल
विज्ञापन
फोटो 26 विजेता को सम्मनित करते मुख्य अतिथि व ग्रामीण। आयोजक
मंडी अटेली। गांव खोड़ में बाबा हरीनाथ महाराज का वार्षिक मेला श्रद्धा और खेल भावना के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में हिमांशु और पूनम, 400 मीटर में नक्श और लावण्या, 800 मीटर में सुखबीर व 1600 मीटर में हेमंत और निशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शाम के समय बुजुर्गों की दौड़ और कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ जिसमें 51 रुपये से लेकर 21 हजार रुपये तक की कुश्तियां कराई गईं। वहीं 21 हजार रुपये की फाइनल कुश्ती पहलवान अंकुश (पुलिस लाइन रेवाड़ी) और अरुण (नजफगढ़) के बीच बराबरी पर छूटी जिसे देखकर दर्शकों में खासा रोमांच रहा।
मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार व उनके साथ शमशेर यादव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि मेला हमारी पुरानी धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है, इसलिए खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने गांव के खेल स्टेडियम में हाईमास्ट लाइट लगवाने और गांव की एक सड़क का निर्माण कराने की घोषणा की। इन दोनों कार्यों की लागत राशि 25 लाख रुपये रहेगी।