{"_id":"6a7b747ca0eaaa646c05abec","slug":"helper-accompanying-a-dak-kanwar-struck-by-vehicle-after-stepping-onto-roadside-dies-narnol-news-c-203-1-sroh1011-129037-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क किनारे उतरे डाक कांवड़ के हेल्पर को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क किनारे उतरे डाक कांवड़ के हेल्पर को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
फोटो संख्या:-70 कावड़िया दीपक।
कनीना। गांव सेहलंग के पास मंगलवार अल सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर हुए सड़क हादसे में डाक कांवड़ के हेल्पर राजस्थान के बुहाना तहसील के गांव खांदवा निवासी दीपक (28) की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस सीसीटीवी से जुटा सुराग रही है।
मृतक के पिता विजय सिंह ने एफआईआर में बताया कि उनका बेटा दीपक हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर अपने गांव लौट रहा था। मंगलवार सुबह करीब 2 बजे वह सेहलंग के पास एनएच-152डी पर पहुंचा। बताया गया कि दीपक ने सड़क किनारे वाहन खड़ा कर किसी काम के लिए नीचे उतरकर आया था। इसी दौरान पीछे से या साइड से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कनीना सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और घायल दीपक को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि दीपक कांवड़ियों के साथ हेल्पर के तौर पर जा रहा था। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य माध्यमों से वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है।