{"_id":"602811fc8ebc3ee908405c27","slug":"help-of-miscreants-beat-shopkeeper-fury-among-traders-narnol-news-rtk5952536105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की मदद दुकानदार की करवाई पिटाई, व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों की मदद दुकानदार की करवाई पिटाई, व्यापारियों में रोष
विज्ञापन
थाना प्रभारी से मिलते दुकानदार। संवाद
- फोटो : Narnol
अनाज मंडी में दुकानदार से मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोप हैं दुकानदार की पिटाई के लिए बदमाशों को लाया गया था, जो एक गैंग से संबंध रखते हैं।
नई बस्ती निवासी बिट्टू अग्रवाल (29) की अनाज मंडी में दुकान है। पुलिस को दी शिकायत में बिट्टू ने बताया कि 11 फरवरी की रात आठ बजे छोटे भाई प्रवीन अग्रवाल अपनी दुकान बंद करके हिसाब कर रहे थे। इस दौरान दुकानदार टीटू उर्फ नवल किशोर पीड़ित की दुकान पर आया और गाली देने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। इतनी ही देर में टीटू उर्फ नवल किशोर का बेटा हर्ष अपने साथ दो-तीन लोगों को लेकर आ गया। आरोपियों ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर पड़ोसी दुकानदार मौके पर आ गए और बचाया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों ने पीड़ित को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बिट्टू अग्रवाल ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार दोनों दुकानदारों के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही है।
व्यापारियों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
नई मंडी के व्यापारियों की बैठक शनिवार को व्यापार एसोसिएशन के प्रधान बृजमोहन गर्ग की अध्यक्षता में सीताराम मंदिर में हुई। बैठक में दो दिन पूर्व व्यापारी बिट्टू समेत अन्य पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में कार्रवाई को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया हैं कि मंडी के अंदर इस तरीके का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं होगा। व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसमें पुष्कर, रमेश, विजय, अनिल चौधरी, टेकचंद तायल, बिंटू मित्तल,चिराग चौधरी, हेमंत गर्ग व पंकज गर्ग ने अपने विचार रखे। इसमें आरोपियों का सामाजिक बहिष्कार करने की बात कही गई। इसके बाद लोग पुलिस थाने में सब इंस्पेक्टर कृपाल सिंह से मिले।
प्रधान बृजमोहन गर्ग ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। शुभम कंछल ने कहा कि इस तरीके से कोई बाहर का असामाजिक तत्व आकर व्यापारी पर जानलेवा हमला करे बर्दाश्त नहीं होगा। शाम सात से नौ बजे तक मंडी में सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाई गई। व्यापारियों ने कहा कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे। सब इंस्पेक्टर कृपाल सिंह ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया की उचित कार्रवाई होगी एवं मंडी में गश्त के लिये कहा। जयदीप एवं ओमवीर का चौकीदार को लगाया गया है। इस मौके पर मामचंद मित्तल, कैलाश चंद, महेश कुमार, गोलू, प्रदीप कुमार, ओम प्रकाश तयाल व अन्य मौजूद रहे।