{"_id":"4c9a7b1bfcf6e8fd6eba22e591fbae42","slug":"help-desk-established-for-riot-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगा पीड़ितों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगा पीड़ितों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित
नारनाैल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। सदस्य सचिव, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश की अनुपालना में जाट आंदोलन के दौरान हुए दंगे में पीड़ितों के लिए न्यायिक परिसर नारनौल और महेंद्रगढ़ में कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। कोई भी पीड़ित व्यक्ति इन हेल्प डेस्कों पर संपर्क कर सकता है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनमोल सिंह नैययर ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के अलावा मुफ्त कानूनी सलाह के लिए एक टेलीफोन लगाया हुआ है जिसका नंबर 01282-250322 है। इस नंबर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल द्वारा नियुक्त अधिवक्ता सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन