फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Heavy Damage to Rabi Crops Due to Rain in Narnaul and Mahendragarh Farmers File Complaints

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से रबी फसलों को भारी नुकसान, 2674 किसानों ने दर्ज कराई शिकायत

Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Heavy Damage to Rabi Crops Due to Rain in Narnaul and Mahendragarh Farmers File Complaints
फोटो संख्या:52  किसान द्वारा  खलिहानों की बजाय ढ़ेरियों में एकत्रित की गई गेंहू की पुलिया--संवा
महेंद्रगढ़/नारनौल। नारनौल में मंगलवार रात और बुधवार को हुई तेज बारिश ने किसानों की रबी फसलों पर भारी संकट खड़ा कर दिया है। सरसों, गेहूं और चना की खेतों में खड़ी फसलें बारिश से भीग गईं। इससे उनकी गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन

कई किसानों ने सरसों की कटाई कर फसल इकट्ठा की थी लेकिन थ्रेसिंग से पहले बारिश ने इसे नुकसान पहुंचा दिया। किसानों ने बताया कि खलिहानों में रखी सरसों में नमी बढ़ने से दाने अंकुरित होने लगे हैं और गेहूं में भी नमी बढ़ने के कारण दाने काले पड़ने और वजन कम होने का खतरा है। मौसम की मार के चलते महेंद्रगढ़ में करीब 40 प्रतिशत सरसों की थ्रेसिंग और 50 प्रतिशत गेहूं की कटाई प्रभावित हो चुकी है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह और छाजूराम रावत ने प्रभावित खेतों का दौरा कर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने सरकार से 50,000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजे की मांग की है। संगठन ने फसल खरीद को सी2+50% फार्मूले और प्रति क्विंटल बोनस की भी सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटेली के गांव नीरपुर राजपूत, कांटी बास व बिहाली के किसान राजेश कुमार, अशोक कुमार, विजय सिंह, ओमबीर सत्यपाल, मनोज कुमार व सुमेर सिंह का कहना है कि फसल भीगने के कारण दाने ठीक से निकल नहीं पा रहे हैं और गीले गेहूं व सरसों के भाव भी कम मिल रहे हैं।
आज फिर बारिश की संभावना
नारनौल में मंगलवार रात गोद बलाहा, ढोसी, अटेली में कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई। कनीना में सबसे ज्यादा 17.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को 14.1 डिग्री सेल्सियस के साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंडी रात महेंद्रगढ़ की रही। 9 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना बन रही है। 15 अप्रैल से हवा के पैटर्न में एक बार फिर से बदलाव से पश्चिमी गर्म हवाओं से धीरे-धीरे संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
बारिश से नुकसान की 2674 किसानों ने दर्ज कराई शिकायत (हाईलाइट करना है)
नारनौल। बारिश से किसानों की रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग के कार्यालय में अब तक 2674 किसानों ने अपनी फसल का बीमा करवा रखकर शिकायत दर्ज करवाई है। सबसे अधिक नुकसान गेहूं की फसल में हुआ है जिसके लिए 1473 शिकायतें दर्ज की गईं, लगभग 67 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित। सरसों की फसल में 1198 शिकायतें मिलीं जिससे करीब 68 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ। इसके अलावा चने की फसल में भी 3 शिकायतें आईं, लगभग 0.19 हेक्टेयर प्रभावित। किसानों ने जल्द मुआवजे की मांग की है। संवाद
मंगलवार रात हुई बारिश
ब्लॉक मिमी
नारनौल 15.0
महेंद्रगढ़ 15.5
कनीना 17.5
अटेली 16.0
नांगल चौधरी 16.5
सतनाली 10.0
बॉक्स
इस बार किसानों के लिए फसल को सुरक्षित बचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। सरसों में नमी की मात्रा बढ़ाने से अब खलिहानों में ही सरसों के अंकुरित होने व गुणवत्ता खराब होन का खतरा मंडरा रहा है। गेहूं की कटाई कर इस बार पुलियों को खलिहान में रखने की बजाए छोटी-छोटी ढेरियों में रख रहे हैं।-सुमेर सिंह, किसान, अगिहार
बॉक्स
दस दिनों से लगातार मौसम खराब है। बिहार के पुरनिया जिले से अपने 15 साथियों के साथ महेंद्रगढ़ जिले में मजदूरी करने आया था। बारिश से नमी बढ़ने से खेतों में कटाई, कढ़ाई का काम बंद हो जाता है जिससे मजदूरी भी नहीं मिलती। इससे किसान के साथ-साथ उनको भी नुकसान होता है। -मिथलेश शर्मा, प्रवासी मजदूर
-------------
- वर्जन:
बारिश का दौर लंबा खिंचता है तो इसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ेगा। ऐसे में किसान मौसम की हर अपडेट पर नजर बनाए रखना चाहिए। फसलों को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। खेतों में काम करने से पूर्व मौसम का ख्याल रखें।

-डॉ. अजय यादव, उपमंडल अधिकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग महेंद्रगढ़
वर्जन:
नौ अप्रैल को हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। साथ ही कहीं कहीं आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी।-डॉ. चंद्र मोहन, मौसम विशेषज्ञ नारनौल

फोटो संख्या:52  किसान द्वारा  खलिहानों की बजाय ढ़ेरियों में एकत्रित की गई गेंहू की पुलिया--संवा

फोटो संख्या:52  किसान द्वारा  खलिहानों की बजाय ढ़ेरियों में एकत्रित की गई गेंहू की पुलिया--संवा

फोटो संख्या:52  किसान द्वारा  खलिहानों की बजाय ढ़ेरियों में एकत्रित की गई गेंहू की पुलिया--संवा

फोटो संख्या:52  किसान द्वारा  खलिहानों की बजाय ढ़ेरियों में एकत्रित की गई गेंहू की पुलिया--संवा

फोटो संख्या:52  किसान द्वारा  खलिहानों की बजाय ढ़ेरियों में एकत्रित की गई गेंहू की पुलिया--संवा

फोटो संख्या:52  किसान द्वारा  खलिहानों की बजाय ढ़ेरियों में एकत्रित की गई गेंहू की पुलिया--संवा

फोटो संख्या:52  किसान द्वारा  खलिहानों की बजाय ढ़ेरियों में एकत्रित की गई गेंहू की पुलिया--संवा

फोटो संख्या:52  किसान द्वारा  खलिहानों की बजाय ढ़ेरियों में एकत्रित की गई गेंहू की पुलिया--संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article