फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Healthcare services boosted by the deployment of five specialist doctors.

Mahendragarh-Narnaul News: पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती से बढ़ीं स्वास्थ्य सेवाएं

Tue, 07 Jul 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Healthcare services boosted by the deployment of five specialist doctors.
कनीना। उप नागरिक अस्पताल में पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद अब क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए रेवाड़ी, नारनौल या निजी अस्पतालों के चक्कर कम लगाने पड़ रहे हैं। अस्पताल में अब सर्जरी, हड्डी रोग, महिला एवं प्रसूति रोग, बाल रोग और फैमिली मेडिसिन से जुड़ी सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को उसके नजदीकी सरकारी अस्पताल में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में कनीना अस्पताल में लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल्द ही अस्पताल में अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे मशीनें भी लगाई जाएंगी। इससे मरीजों को जांच के लिए दूसरे शहरों या निजी लैब का सहारा नहीं लेना पड़ेगा और समय पर जांच के साथ इलाज भी जल्दी शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में पहले रोजाना करीब 350 मरीज ओपीडी में आते थे जो अब बढ़कर लगभग 450 हो गए हैं। यह लोगों के बढ़ते भरोसे का संकेत है। चेयरमैन जेपी कोटिया, पार्षद दीपक चौधरी, मुकेश नंबरदार, मास्टर बिजेंद्र सिंह, मास्टर रत्न सिंह और अभय सिंह ने सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी राहत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed