{"_id":"58c053b14f1c1b187bdc5a71","slug":"health-dipartment-team-altrasound-macine-impound","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने लिंग जांच करते पकड़ा, हमलावरों ने छुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने लिंग जांच करते पकड़ा, हमलावरों ने छुड़वाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार शाम करीब सात बजे अटेली के नजदीक एक मकान में छापामार कार्रवाई की। टीम ने मकान से लिंग जांच के लिए रखी गई एक बिना रजिस्ट्रेशन के अल्ट्रासाउंड मशीन व एक कार को अपने कब्जे में लिया है। वहीं इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने टीम पर हमला बोलकर विभाग द्वारा लिंग जांच के आरोप में पकड़े गए आरोपियों को छुड़वा लिया। टीम ने अटेली पुलिस को मामले की शिकायत देकर एक एएनएम सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।
सिविल सर्जन नारनौल एवं अध्यक्ष जिला समुचित प्राधिकरण नारनौल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तथाकथित डाक्टर व एक एएनएम दलालों के माध्यम से भेजी गई गर्भवती महिलाओं का भ्रूण लिंग जांच करते हैं। सूचना प्राप्त होने पर जिला समुचित प्राधिकरण पीएनडीटी नारनौल ने एक टीम का गठन किया। इस टीम में डॉ. अरुण कालरा नोडल अधिकारी पीएनडीटी, उप सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, सहायक पीएनडीटी धर्मेंद्र लांबा, डा. विकास यादव व प्रवीण कुमार डीईआईसी मैनेजर बीएसी शामिल थे।
नकली मरीज तैयार कर किया दलाल से संपर्क
छापामार टीम ने एक गर्भवती महिला के माध्यम से भ्रूण लिंग जांच करवाने वाले दलाल से संपर्क किया। दलाल से 30 हजार में जांच करवाने का सौदा तय हुआ तथा 7 मार्च को सायं 7 बजे अटेली पहुंचकर एक अन्य दलाल से संपर्क करने के लिए कहा।
विज्ञापन
नकली मरीज व केयर टेकर को दिए 30 हजार
7 मार्च को सायं 7 बजे टीम अपने नकली मरीज सहित अटेली पहुंची। नकली मरीज व उसके केयर टेकर को टीम ने 30 हजार रुपए दिए तथा इन नोटों कि छायाप्रति अपने पास रख ली। टीम नकली मरीज व नकली केयर टेकर को पुराने बस स्टैंड अटेली में छोड़कर कुछ दूरी पर खड़ी हो गई। इसी दौरान उन्हें दलाल से उसके मोबाइल पर संपर्क करने के लिए कहा।
मरीज को कार में ले गया दलाल
दलाल से संपर्क होने पर दलाल महेश कुमार नकली मरीज व 30 हजार रुपए लेकर भ्रूण लिंग जांच करने के लिए अपनी सफेद रंग की कार में बिठाकर कच्चे रास्ते से लगभग एक-डेढ़ किलोमीटर खेतों में बनी ढाणी पहुंचा। जहां पर लगभग 5-6 मकान बने हुए थे। टीम की गाड़ी लगभग पंद्रह बीस मिनट बाद जब मौके पर पहुंची तो वह दलाल एक अन्य व्यक्ति के साथ नकली मरीज को बिठाकर वापस छोड़ने जा रहे थे। टीम ने गाड़ी रुकवा कर गाड़ी अपने कब्जे में लिया। टीम द्वारा भेजी गई मरीज ने बताया कि उसके गर्भ की भ्रूण लिंग जांच हो गई तथा उसे गर्भ में लड़की बताया है तथा उससे पहले एक अन्य गर्भवती महिला का भी अल्ट्रासाउंड किया गया है।
नकली मरीज ने की मकान की निशानदेही
नकली मरीज ने उस मकान की निशानदेही भी की जहां पर उसके गर्भ की जांच की गई थी। टीम बिना रजिस्ट्रेशन का अल्ट्रासाउंड मशीन जो दलाल द्वारा लाई गई गाड़ी में ही थी व तथाकथित डाक्टर व उसके एक अन्य सहयोगी को पकड़ कर अपनी गाड़ी में बिठाकर थाने ले जाने लगी। इसी दौरान लगभग 5-6 लोगों ने छापामार टीम पर लाठियों से हमला कर दिया तथा पकड़े गए आरोपियों को छुड़वा लिया। इसके बाद टीम के सदस्य दलाल द्वारा लाई गई गाड़ी में बैठकर पुलिस स्टेशन पहुंची। वहीं दूसरी ओर टीम का एक सदस्य व गाड़ी वहीं खेतों पर फंस गई। इस दौरान टीम के सदस्य के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। जिसको बाद में पुलिस के सहयोग से छुड़वाया गया।
पहले से एक व्यक्ति कर रहा था अल्ट्रासाउंड
टीम द्वारा भेजी गई मरीज ने अंदर जाकर देखा तो वहां पहले से ही एक व्यक्ति गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। साथ ही एक बुजुर्ग महिला चेकअप में सहयोग कर रही थी। महिला का अल्ट्रासाउंड करने के बाद उसके गर्भ में लड़की होना बताया। इस सारी प्रक्रिया के बाद एक बुजुर्ग मेन गेट पर निगरानी के लिए बैठा हुआ था। पुलिस ने टीम की शिकायत के आधार पर मकान मालिक सुभाष, एएनएम मंजू व दलाल महेश कुमार के खिलाफ भ्रूण लिंग जांच एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम की शिकायत के आधार पर सुभाष, एनएनएम मंजू व दलाल महेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है। -नरेंद्र कुमार, कार्यवाहक एसएचओ थाना अटेली