{"_id":"669ff86efef5bf1ea5069bd9","slug":"health-department-team-made-students-aware-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110959-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रों को किया जागरूक
Wed, 24 Jul 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचौली में उप स्वास्थ्य केंद्र बुचौली के कर्मचारियों ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पूनम रैबारी, स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान, रेणु कुमारी, सोनू एएनएम मौजूद रही। कम्यूनिटी स्वास्थ्य अधिकारी पूनम रैबारी, मुकेश चौहान ने विद्यार्थियों को बीमारियों से बचाव के लिए हाथ धोने के बारे में विस्तार से बताया।
स्वास्थ्यकर्मी रेणु कुमारी, सोनू ने बताया कि गर्मी और बरसात के मौसम में गंदे पानी और साफ सफाई के अभाव से डायरिया हो जाता है। बच्चे को उल्टी और दस्त लग जाते हैं। डायरिया से बचाव के लिए पानी को उबालकर पिए, ओआरएस का घोल ले। बासी भोजन ना खाए, कटी हुई सब्जियां और फल का प्रयोग ना करे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 जून से 18 सितंबर तक 100 दिन का एनीमिया मुक्त कार्यक्रम चल रहा है। एनीमिया एक गंभीर समस्या है जिससे बचाव के लिए हमें संतुलित आहार एवं हरी पत्तेदार सब्जियां का प्रयोग करना चाहिए। आयरन की टेबलेट लेने के बारे में बताया जोकि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क मिलती है।