फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   health department given 24 reminders to PWD yet only 15 percent work has been done

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य विभाग पीडब्ल्यूडी को दे चुका 24 रिमाइंडर, फिर भी 15 प्रतिशत हुआ कार्य

Tue, 04 Feb 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
health department given 24 reminders to PWD yet only 15 percent work has been done
फोटो नंबर-10नागरिक अस्पताल के निर्माणाधीन भवन के चारो तरफ भरा पानी। संवाद - फोटो : आलू के साथ सौंफ की सहफसल।
नारनौल। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का जिम्मा संभालने वाली व्यवस्था खुद बीमार है। नागरिक अस्पताल के नए भवन का चल रहा निर्माण कार्य इसकी बानगी है।
विज्ञापन


दरअसल, किसी भवन का निर्माण करते समय आसपास जलभराव की समस्या हो तो उसका समाधान किया जाता है, लेकिन इसके उलट नारनौल में प्रस्तावित 200 बेड का अस्पताल जलभराव होने के बाद भी बन रहा है। ऐसा नहीं है कि किसी अधिकारी को इसके बारे में पता नहीं है। अभी अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है और बेसमेंट जलमग्न है।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग लगातार पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) को रिमाइंडर भेज रहा है। अब तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 24 बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है। हालांकि लगातार रिमाइंडर देने के बाद ठेकेदार ने भी एक मिस्त्री को 200 बेड के अस्पताल के निर्माण कार्य में लगा दिया। अब एक मिस्त्री कितने वर्षों में निर्माण कार्य पूरा करेगा, इस बात का न तो किसी अधिकारी के पास जवाब है और न ही मिस्त्री के पास। ऐसे में अभी मरीजों को कंडम घोषित भवन में ही उपचार कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि करीब सात साल पहले अस्पताल के पुराने भवन को कंडम घोषित कर दिया था। इसके बाद अस्पताल के पीछे खाली पड़ी जगह में नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया था, लेकिन कभी बंद तो कभी धीमी गति से कार्य चलने से कार्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।


2021 में किया गया था 200 बेड अस्पताल का शुभारंभ
वर्ष 2021 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने 200 बेड के लिए बनने वाले भवन का शुभारंभ किया था। इसका निर्माण कार्य दो वर्ष में पूरा किया जाना था। इसके बाद सात मंजिला भवन का बेसमेंट कार्य भी शुरू हो गया था। लेकिन इसके बाद पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) और एजेंसी के बीच विवाद हो गया और मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। अब लंबे समय के बाद कार्य दोबारा शुरू हुआ, लेकिन धीमी गति से कार्य गले की फांस बना हुआ है।


45.10 करेाड़ में बन रहा भवन

स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी को लेकर नागरिक अस्पताल को 100 बेड से बढ़ाकर 200 करने की घोषणा की गई थी। इसके लिए 45.10 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया था। बता दें कि इसके बाद महेंद्रगढ़ में भी भवन निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसका अब अंतिम चरण में कार्य चल रहा है।


चार साल में 15 प्रतिशत हुआ भवन का निर्माण

नागरिक अस्पताल में बन रहे 200 बेड के अस्पताल का चार साल में मात्र 15 प्रतिशत ही निर्माण कार्य हुआ है। ऐसे में 85 प्रतिशत कार्य पूरा हाेने में कितना समय लगेगा, यह किसी को नहीं पता है। अभी बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर का कार्य ही पूरा हुआ है।

200 बेड का अस्पताल फिर से शुरू हो गया है। बीच में कुछ दिन अस्पताल का कार्य रुक गया था। अब सुचारू रूप से कार्य चलने से जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।
अश्वनी कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 24 बार पीडब्ल्यूडी को रिमाइंडर भेजा चुका है। अभी अस्पताल का 15 प्रतिशत ही कार्य हुआ है। उनकी तरफ से निर्माण कार्य में तेजी के लिए बार-बार कहा जा रहा है।
दिनेश कुमार, उपसिविल सर्जन नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed