फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Headache created for science and paper pattern candidates in police constable recruitment exam

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा में साइंस एवं पेपर पेटर्न अभ्यर्थियों के लिए सिरदर्द

Wed, 03 Nov 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Headache created for science and paper pattern candidates in police constable recruitment exam
परीक्षा केंद्र के बाहर लगी लाइन। - फोटो : Narnol
नारनौल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित करवाई जा रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा में साइंस एवं पेपर पैटर्न अभ्यर्थियों के लिए सिरदर्द बन गया है। उक्त परीक्षा में साइंस विषय के 15 से 20 प्रश्न आए हैं जिसमें बी फॉर्मेसी संबंधित सवाल पूछे गए हैं। परीक्षा के दौरान डिप्रेशन एवं हाइपरटेंशन की दवाइ का प्रश्न पूछा गया है। बीए लेवल की परीक्षा में फार्मेसी तथा बीएससी लेवल के प्रश्न अभ्यर्थियों की मुश्लिकें खड़ी कर दी। दूसरा अभ्यर्थियों को परीक्षा का पैटर्न ही नहीं समझ में आया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फॉर्म अप्लाई के दौरान पेटर्न में 20 से 25 हरियाणा जनरल नॉलेज के बारे में बताया गया था जबकि परीक्षा में मात्र दो या तीन नंबर की हरियाणा जीके आई है। मैथ, अंग्रेजी, हिंदी लगभग सात अंकों तक सिमट कर रह गए हैं। इसके अलावा कंप्यूटर संबंधित भी बहुत प्रश्न किए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा तीन दिन से नारनौल शहर में हरियाणा पुलिस सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। इसके लिए नारनौल में ही 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जबकि महेंद्रगढ़ में इस बार कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। आयोग द्वारा इन परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक सत्र में 7550 परीक्षार्थियों के बैठाने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को 15100 अभ्यर्थियों में से मात्र 4635 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे तथा 10465 अनुपस्थित रहे। मंगलवार को अभ्यर्थियों की संख्या पिछले तीन दिनों में सबसे कम संख्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र 31 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा:
जिले में मंगलवार को सुबह के सत्र में 7550 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन मात्र 2779 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे जबकि 4771 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सायंकालीन सत्र में 2856 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे जबकि 4694 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मंगलवार को मात्र 31 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जिनकी संख्या पिछले तीन दिनों में सबसे कम है।
दिन कुल अभ्यर्थी- उपस्थ्ति अभ्यथी- अनुपस्थित अभ्यथी
रविवार 15100 - 5504 - 9595
सोमवार- 15100 - 5403 -9697
मंगलवार - 15100 - 4635 -9465
पहले दिन रविवार को दोनों सत्रों में करीब 15100 में से मात्र 5505 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। लगभग 9595 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
एक्जाम के दौरान पेपर पेटर्न कुछ बताया जाता है और एक्जाम में कुछ आता है। पेपर में बीफॉर्मसी संबंधित प्रश्न पूछे गए हैं। जिन्होंने कला एवं कॉमर्स संकाय से ग्रेजूएट कर रखी है वो बीएससी लेवल के सवाल कैसे बताएगा। दूसरे सेंटर इतने दूर दे दिए कि आधे अभ्यर्थी तो पेपर देने आई नहीं रहे। सरकार को पेपर पेटर्न और नजदीकी परीक्षा केंद्र पर विचार करना चाहिए।-नवप्रीत, अभ्यर्थी, सिरसा

------------
एक्जाम सेंटर लगभग 250 किलोमीटर दूर पड़ता है। एक परीक्षा पर लगभग 2500 रुपये खर्च हो रहे हैं। साथ ही परेशान हो रहे हैं वो अलग। परीक्षा का पैटर्न बिल्कुल बकवास था। सरकार को परीक्षा के लिए पेटर्न पहले निर्धारित करना चाहिए ताकि अभ्यर्थी उसी हिसाब से तैयारी कर सके। दूसरा बीए लेवल की परीक्षा में विज्ञान एवं मैथ दसवीं लेवल तक दिया जाना चाहिए।- जगमोहन, अभ्यर्थी, सिरसा।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed