महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों ने सोमवार को स्वास्थ्य, पर्यावरण चेतना और स्वयंसेवा की भावना को केंद्र में रखते हुए राज्यव्यापी पहल साइक्लोथाॅन 2.0 में प्रतिभागिता की। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने युवाओं को उत्साहवर्धन किया और उन्हें नशा मुक्त स्वस्थ जीवनशैली की शपथ दिलाई।
राज्यव्यापी इस अभियान को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को संबोधित करते हुए पेडल फॉर ए कॉज की थीम के अंतर्गत आयोजित साइक्लोथॉन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कुलपति ने कहा कि साइक्लोथॉन 2.0 जैसे आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का निर्माण करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में एकता, उद्देश्य और जिम्मेदारी की भावना भी पैदा करते हैं। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम ने कहा कि आज के युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। जो स्वस्थ समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है।