फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Women Commission Chairperson inspected the one stop center

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

Tue, 05 Nov 2024 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Haryana Women Commission Chairperson inspected the one stop center
नारनौल। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने मंगलवार को नारनौल लघु सचिवालय के पुराने भवन स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में आईं शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कई मामलों में खुद उनके मोबाइल नंबर पर फोन करके पीड़िताओं के साथ बातचीत की।
विज्ञापन

भाटिया ने कहा कि हरियाणा सरकार की पहल पर सखी वन स्टॉप सेंटर बहुत ही अच्छी पहल की गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके उत्थान के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर बेहतरीन प्लेटफाॅर्म है। यहां पर प्रशिक्षित महिला कर्मचारी 24 घंटे महिलाओं की सहायता के लिए मौजूद रहती हैं। इसके अलावा महिलाएं घर से भी परामर्श लेने के लिए 181 नंबर पर भी डायल कर सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां पर महिलाओं को न केवल अस्थाई आश्रय की सुविधा दी जाती है, बल्कि कानूनी सहायता और आपातकालीन सहायता भी दी जाती हैं। इसके साथ-साथ पुलिस सहायता और उन्हें परामर्श भी दिया जाता है। पीड़ित महिलाओं को यहां पर स्वास्थ्य सेवा भी दी जाती है। इस दौरान हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने लघु सचिवालय के पार्क में पौधरोपण भी किया। मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा और वन स्टॉप सेंटर की एडमिनिस्ट्रेटर वंदना यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed