{"_id":"66b7b6a727f1d7e6f0056c73","slug":"haryana-two-friends-went-to-take-bath-in-the-pond-drowned-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जोहड़ में नहाने गए दो दोस्त, एक डूबने लगा तो दूसरा भी बचाने के प्रयास में डूबा, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जोहड़ में नहाने गए दो दोस्त, एक डूबने लगा तो दूसरा भी बचाने के प्रयास में डूबा, दोनों की मौत
Sun, 11 Aug 2024 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:21 AM IST
सार
पानी में डूब रहे दोस्त को बचाने के चक्कर में दूसरे किशोर की जान चली गई। गांव घड़ी (खारीवाडा) में घटना हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल के अटेली क्षेत्र के गांव घड़ी (खारीवाडा) के जोहड़ में शनिवार को नहाने उतरे दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार की टीम, दमकल विभाग के कर्मी व ग्रामीण दोनों किशोरों को बाहर निकालने में जुट गए, लेकिन गोताखोरों के अभाव में काफी देर बाद एक किशोर का शव मिल सका।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरे किशोर का शव शाम करीब 4:30 बजे मिला। दोनों युवक दसवीं कक्षा के छात्र थे। प्रेम प्रकाश राजकीय उच्च विद्यालय घड़ी में पढ़ता था, वहीं दूसरा युवक गौरव इंडस वैली दौंगड़ा अहीर में शिक्षा ग्रहण कर रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव घड़ी निवासी 15 वर्षीय गौरव व 16 वर्षीय प्रेमचंद गांव के ही जोहड़ में दोपहर करीब 1 बजे नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन उनको क्या पता था कि यह पानी उन पर काल बनकर टूटेगा। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश को तैरना कम आता था, जब अधिक पानी के कारण वह डूबने लगा तो गौरव उसे बचाने के प्रयास कर रहा था, लेकिन दोनों ही पानी में डूब गए।
विज्ञापन
गांव के दो युवकों की दर्दनाक मौत के कारण गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह जोहड़ नहरी पानी से जुड़ा हुआ है, साथ ही बारिश के कारण पानी की गहराई करीब 20 से 25 फीट है। करीब 3 बजे प्रेम प्रकाश का शव निकाल लिया गया था, इसके बाद करीब 4:30 बजे गौरव का शव मिला।
इन दोनों शवों को पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक ही गांव के दो किशोरों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। दो दिन पहले भी नारनौल में एक युवक की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी, जिसका शव 14 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया था।