{"_id":"5ee660c18ebc3e42d74e8572","slug":"haryana-police-workar-and-army-man-corona-positive-narnol-news-rtk5594467124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को रोहतक ले जाने वाला हरियाणा पुलिस का सिपाही, आर्मी हवलदार मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी को रोहतक ले जाने वाला हरियाणा पुलिस का सिपाही, आर्मी हवलदार मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
गांव माजरा में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर गांव को बैरिकेड लगाकर सील किया गया।
- फोटो : Narnol
जिले में कोरोना के दो नए केस मिले हैं। गांव बुड़ीन निवासी हरियाणा पुलिस का सिपाही कोरोना संक्रमित मिला है। यह सिपाही रेवाड़ी जिले में तैनात है। कोरोना संक्रमित एक आरोपी को छोड़ने के लिए रोहतक पीजीआई गया था। जहां उसने सैंपल दिया था। दूसरा गांव माजरा निवासी आर्मी का हवलदार छुट्टी लेकर घर आया था। हवलदार भी संक्रमित पाया गया है।
सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को दो नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 122 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 85 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 37 केस अभी भी एक्टिव हैं। डॉ. अशोक यादव ने बताया कि रविवार को मिले दो संक्रमित में से एक कोरोना संक्रमित मरीज को होम आइसोलेट किया गया है। एक कोरोना संक्रमित मरीज को आयुर्वेदिक कॉलेज पटीकरा में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल टीम ने रविवार को 42 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इन सभी लोगों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 14 जून तक 67497 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 39730 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 4895 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 338 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। संक्रमित केस पाए जाने के बाद रविवार को गांव माजरा में 64 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। गांव बुड़ीन में भी 64 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।
गोवा से लौटा था आर्मी का हवलदार
गांव माजरा निवासी आर्मी में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग श्रीनगर हैं लेकिन वह ट्रेनिंग के लिए गोवा गया था। 7 जून को वह गोवा से अपने घर आया था। घर आने के बाद आर्मी हवलदार ने
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में सैंपल दिया। 14 जून को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। संक्रमित पाए गए हवलदार की पूरी गली को सील कर दिया। सरंपच ने गांव को सैनिटाइज कराया है।
आरोपी को रोहतक ले गया था सिपाही
गांव बुडीन निवासी हरियाणा पुलिस का जवान संक्रमित पाया गया है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी रेवाड़ी है। 11 जून को यह जवान रेवाड़ी से एक आरोपी को रोहतक अदालत में लेकर गया था। यह आरोपी संक्रमित पाया गया। हरियाणा पुलिस के सिपाही ने रोहतक पीजीआई में अपना सैंपल दिया। इसके बाद वह अपने गांव बुडीन आ गया था। 12 जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग से सूचना लेकर विभाग की टीम ने उसको कुएं पर ही आइसोलेट किया है। पूरे गांव को सैनिटाइज भी करवाया गया है।