{"_id":"646e3f6005b0e9fe800eeda3","slug":"haryana-in-9-villages-of-mahendragarh-along-rajasthan-border-water-problem-will-be-overcome-by-34-crores-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: राजस्थान सीमा के साथ लगते महेंद्रगढ़ के 9 गांवों में 34 करोड़ से दूर होगी पानी की समस्या, CM की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: राजस्थान सीमा के साथ लगते महेंद्रगढ़ के 9 गांवों में 34 करोड़ से दूर होगी पानी की समस्या, CM की घोषणा
Wed, 24 May 2023 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 24 May 2023 10:16 PM IST
सार
सीएम ने महेंद्रगढ़ के गांव बलाहा कलां में 5.31 करोड़ रुपये की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया है। गोद, बलाहा कलां व खुर्द गांव की पंचायत द्वारा जमीन उपलब्ध कराने पर चार किलोमीटर लंबी नहर बनाने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री मनोहरलाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को महेंद्रगढ़-नारनौल के गांव बलाहा कलां से जनसंवाद कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने गांव बलाहा कलां में 5.31 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पानी के संकट को खत्म करने के लिए क्षेत्र में जरूरत अनुरूप नहर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने गांव गोद, बलाहा कलां व खुर्द द्वारा जमीन उपलब्ध कराने पर करीब चार किलोमीटर की नहर बनाने की व्यवस्था करने की बात कही। साथ ही नलवाटी क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आखिरी छोर पर राजस्थान की सीमा से लगते गांव निजामपुर सहित क्षेत्र के 9 गांवों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए 34 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पांच और चार गांव के दो ग्रुप बनाकर धनचौली माइनर व हसनपुर डिस्ट्रीब्यूटरी से लिंक बनाकर क्षेत्र में 10 से 12 पानी के स्टोरेज टैंक बनाए जाएंगे और पाइप के माध्यम से किसानों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले नांगल चौधरी के विधायक डाॅ. अभय सिंह यादव और भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मवीर सिंह ने क्षेत्रवासियों की मांग से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बलाहा कलां के बाद सीएम ने निजामपुर स्थित व्यायामशाला और मुसनौता में ग्रामीणों से जनसंवाद किया और उनकी मांग व समस्याओं को जाना।
गांव निजामपुर में तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव निजामपुर में 16 करोड़ 11 लाख 81 हजार रुपये की लागत से बनने वाली तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में 346.81 लाख रुपये की लागत से बनने वाले धोलेड़ा बाईपास, गांव बिगोपुर-धोलेड़ा-ख़्वाजपुर के लिए 704 लाख रुपये और गांव इकबालपुर नंगली-नेहरू नगर-भुंगारका के लिए 561 लाख रुपये की सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं शामिल हैं। धोलेड़ा बाईपास क्षेत्र की पुरानी मांग थी और इस परियोजना के धरातल पर साकार होने से क्षेत्र सड़कों के ढांचागत तंत्र में विस्तार होगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन को व्हील चेयर व कृत्रिम अंग भेंट करते हुए उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार पहचान पत्र के तहत ऑटो मोड से बनी वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नंबर लाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
गांव में आगमन पर हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। जनसंवाद कार्यक्रम में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, सांसद धर्मबीर सिंह, नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, एडीजीपी डॉ. एम रविकिरण, डीसी मोनिका गुप्ता, एसपी विक्रांत भूषण व भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव मौजूद रहे।