{"_id":"652bec9b90c17fa85e0ecb73","slug":"haryana-earth-trembled-due-to-earthquake-in-the-state-faridabad-was-centre-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भूकंप के झटकों से सहमे लोग घरों से बाहर निकले, फरीदाबाद के पास रहा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भूकंप के झटकों से सहमे लोग घरों से बाहर निकले, फरीदाबाद के पास रहा केंद्र
Sun, 15 Oct 2023 07:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 15 Oct 2023 07:13 PM IST
सार
इसका प्रभाव ज्यादा नहीं रहा। रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग अपने घरों में ही थे, लेकिन जैसे ही हल्के झटके लगे तो लोग बाहर की ओर भागे और अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
हरियाणा में भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा एनसीआर में रविवार शाम को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिसका असर जिला महेंद्रगढ़ में भी देखने को मिला। जैसे ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, वे घरों से निकल आए। हालांकि भूकंप से नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई। इससे पहले 3 अक्तूबर को दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
भूगोलविद् और पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप की तीव्रता 3.1 रही। भूकंप के झटके शाम 4:08 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के फरीदाबाद के पास रहा, जोकि जिला महेंद्रगढ़ से 170 किलोमीटर दूर स्थित है। भूकंप की तीव्रता 3.1 रही।
विज्ञापन
यह है भूकंप का कारण
देहरादून से महेंद्रगढ़ तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है। इसमें अनगिनत दरारें हैं। इन दिनों इन दरारों में गतिविधियां चल रही हैं। इसके तहत प्लेट मूवमेंट करती हैं। इसके आपस में हल्की सी टकराने पर ही कंपन पैदा होता है। यह कभी भी कहीं भी हो सकता है। इसी वजह से भूकंप के झटके महसूस होते हैं।
विज्ञापन
भूकंप रोधी तकनीक से कम ऊंचाई वाले मकान बनाएं
ऐसे में क्षेत्र में लोगों को भूकंप रोधी पदार्थ से मकान बनाने चाहिए। लोगों को दो या तीन मंजिल से अधिक ऊंचे मकान नहीं बनाने चाहिए। मकान बनाने से पहले मिट्टी की जांच व भूकंप संबंधी अन्य बातों को जानना जरूरी है। मकान हल्के व मजबूत होने चाहिए।