फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Central University got 39th rank

ईडब्ल्यू इंडिया हॉयर एजुकेशन रेकिंग में हकेंविवि महेंद्रगढ़ को मिली 39वीं रैंकं

Tue, 31 May 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana Central University got 39th rank
महेंद्रगढ़। भारत की प्रतिष्ठित ईडब्ल्यू इंडिया हॉयर एजुकेशन रैंकिंग 2022-23 जारी हो गई है। इसमें राजकीय विश्वविद्यालय के लिए निर्धारित भारत की उत्कृष्ट गवर्नमेंट मल्टीडिसीप्लिनरी यूनिवर्सिटी की श्रेणी में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय इस बार वर्ष 2020 की 105वीं और 2021 वर्ष की 93वीं रैंक से आगे बढ़कर 2022 वर्ष में 39वें रैंक पर आ गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को प्राप्त 39वीं रैंकिंग का प्रमाण पत्र राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में एसोशिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की सदस्य सचिव डॉ. पंकज मित्तल, ईडब्ल्यू के एडिटर दिलीप ठाकुर ने प्रदान किया । ईडब्ल्यू इंडिया हॉयर एजुकेशन रैंकिंग 2022-23 में जगह बनाने वाली 2009 में स्थापित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दूसरे स्थान पर है। इसी तरह हरियाणा राज्य में विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों, विश्वविद्यालय से प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष जुड़े सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिस तरह से साल दर साल विश्वविद्यालय के प्रदर्शन में गुणात्मक वृद्धि देखने को मिल रही है, वह उल्लेखनीय है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सभी सहभागियों की मेहनत का नतीजा है कि कोरोना के मुश्किल समय में भी उन्होंने अपने कर्त्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया और बीते एक साल में की गई मेहनत का नतीजा है कि 2021 में प्राप्त 93वीं रेंक से आगे बढ़ते हुए 2022 में विश्वविद्यालय 39वीं रैंक पर आ पहुंचा है। कुलपति ने इस उपलब्धि के बाद कहा कि अवश्य ही विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन की दिशा में ऐसे ही प्रयासरत रहेगा और निरंतर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed