फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Harsh won a bronze medal in state-level boxing.

Mahendragarh-Narnaul News: राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में हर्ष ने जीता कांस्य पदक

Sun, 23 Aug 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Harsh won a bronze medal in state-level boxing.
फोटो-52 पदक जीतने के बाद हर्ष का स्वागत करते गण्यमान्य लोग। स्रेात: स्वयं - फोटो : टूंडला में कलश कांवड़ लेकर जाते आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के कांवड़िये संवाद
महेंद्रगढ़। बॉक्सिंग खिलाड़ी हर्ष कुमार ने राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उन्होंने भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हासिल की।
विज्ञापन


खेल प्रशिक्षक महीपाल यादव ने बताया कि यह स्पर्धा बीते 18 अगस्त से 21 अगस्त तक आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। हर्ष कुमार ने कड़े मुकाबलों के बीच बेहतरीन खेल दिखाया।
विज्ञापन

उन्होंने पहले दौर में कैथल के दमदार बॉक्सर आदित्य को मात देकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसके बाद उन्होंने जीत प्रक्रिया जारी रखते हुए जींद के बॉक्सर शदर को मुकाबले में एकतरफा मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले के बाद हर्ष ने कांस्य पदक हासिल किया। हर्ष की इस उपलब्धि पर डॉ. बीरसिंह यादव, कर्मवीर राव, प्राचार्य रवि प्रकाश आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed