{"_id":"68bb32121bc2246f77043d39","slug":"hands-extended-to-flood-victims-ration-sent-narnol-news-c-196-1-nnl1004-129282-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़े हाथ, भेजा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़े हाथ, भेजा राशन
Sat, 06 Sep 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो 20बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अधिकारी।स्रोत संस्था
नारनौल। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नारनौल की सामाजिक संस्थाएं आगे आईं। युवा साथी ग्रुप हरियाणा उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा ने मिलकर सराहनीय पहल की है।
दोनों संस्थाओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन, बिस्किट और पानी से भरी एक गाड़ी पंजाब भेजी है। इस नेक कार्य को सीटीएम मंगल सैन और डीआईओ प्रशांत यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवा साथी ग्रुप के टिंकू प्रधान ने बताया कि यह राशन पंजाब में रेडक्रॉस सोसाइटी को सौंपा जाएगा। सोसाइटी जालंधर की टीम और नेहरू युवा केंद्र की टीम इसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक पहुंचाएगी।
यह सिर्फ राशन भेजना नहीं बल्कि इंसानियत और भाईचारे को बनाए रखने की पहल है। इस अवसर पर संदीप ठेकेदार, सावन यादव, आनंद गोयल, नितिन यादव, राजकुमार व्यास, कौशल शर्मा, सुनील कुमार, विशाल सैनी, प्रशांत कुमार, संदीप कुमार, राजीव शर्मा, राहुल, दीपांशु खोला, विकास शर्मा, निशांत यादव आदि उपस्थित रहे।