फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Half of the sanctioned posts are vacant, consumers have to wait a long time for the problem to be resolved.

Mahendragarh-Narnaul News: स्वीकृत पदों में से आधे रिक्त, उपभोक्ताओं को समस्या के समाधान के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार

Mon, 11 Nov 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 11 Nov 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Half of the sanctioned posts are vacant, consumers have to wait a long time for the problem to be resolved.
-बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम महेंद्रगढ़ में स्वीकृत पदों में से 50 प्रतिशत पद रिक्त होने से उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


15 किलोमीटर के दायरे में फैले शहर में करीब 17 हजार उपभोक्ता है। शहर की 50 हजार की आबादी की बिजली आपूर्ति के लिए 300 से अधिक ट्रांसफार्मर लगे हैं। कनिष्ठ अभियंता (जेई) के चार पद में से दो पद लंबे समय से रिक्त हैं। एएलएम के 34 में से नौ तथा एसए के 33 में से 31 पद रिक्त हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन




गर्मी हो या सर्दी घंटों लंबे कट, फाल्टों के कारण बाधित बिजली आपूर्ति, बिल संबंधित समस्याओं के समाधान सहित अन्य सुविधाओं के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता है। बिजली निगम कार्यालय में 125 स्वीकृत पद है। इनमें से 66 पदों पर तैनाती 59 पद अभी भी रिक्त है। शहरवासी बिजली निगम में शिकायत के लिए जाते है तो उनको संबंधित अधिकारी के पास भेज देते हैं। पद खाली होने की वजह से उन्हें शिकायत के समाधान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कर्मचारी घरेलू व कृषि बिजली सप्लाई का ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में जेई की रिपोर्ट के बगैर उसे नीचे भी नहीं उतारा जा सकता। जेई अपनी उपस्थिति में खड़ा होकर खराब ट्रांसफार्मर को नीचे उतरवाएंगे। उन्हें वर्कशॉप में पहुंचा कर उसके तेल व स्पेयर पार्ट का एस्टीमेट बनाकर जमा करवाते हैं। तब जाकर ट्रांसफार्मर को जमा किया जाता है। इसके अलावा बिजली का कोई अन्य उपकरण बदलना हो तो भी जेई वह उपकरण स्टोर से निकलवा सकते हैं। इतना ही नहीं, गलत बिल आने पर उसे ठीक करवाने के लिए भी जेई से रिसीव करना अनिवार्य है। इसके अलावा जेई को बिजली चोरी पकड़ने का टारगेट अलग से दिया जाता है। इस प्रकार फील्ड का तमाम कार्य दारोमदार है। शहर में दो जेई होने कारण काफी परेशानी होती है। अगर कार्यालय से जुडा कार्य आता है तो जेई की ड्यूटी लग जाती है।




----------------

- यह है स्वीकृत व तैनात तथा रिक्त पदों की स्थिति:
पद स्वीकृत पद भरे खाली
जेई 04 02 02
फौरमैन 08 09 00

लाइनमैन 13 12 01

एएलएम 34 25 09
एसएसए 11 04 07
एएसएसए 11 06 05

एसए 33 02 31

सीए 01 01 00
यूडीसी 04 01 03
एलडीसी 06 04 02

-----------------




रिक्त पदों पर तैनाती की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही रिक्त पदों पर तैनाती की जाएगी। उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्रता से समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है।

--- सुनील कुमार, उपमंडल अधिकारी दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed