{"_id":"654f46ced6f2f3787b0c673f","slug":"half-dozen-miscreants-traveling-in-two-vehicles-hit-police-vehicle-in-mahendragarh-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: दो गाड़ियों में सवार होकर आधा दर्जन बदमाशों ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर, टीम पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh: दो गाड़ियों में सवार होकर आधा दर्जन बदमाशों ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर, टीम पर की फायरिंग
Sat, 11 Nov 2023 02:48 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:48 PM IST
सार
पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। वहीं दूसरी गाड़ी गांव पाथेड़ा नहर के पास क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। 10 नंवबर को बदमाशों की एयरो गाड़ी गांव पाथेड़ा की नहर के पास क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली जिसको कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
थाना महेंद्रगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव खुडाना में अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए दो गाड़ियों में सवार होकर आए। इस दौरान आधा दर्जन बदमशों ने पुलिस टीम की गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और टीम पर फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस कर्मचारियों ने सूझबुझ से अपनी जान बचाई। आकोदा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार देर शाम वह अपनी टीम के साथ आकोदा बस स्टैंड पर गश्त पड़ताल पर था। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि एक एयरो व एक ब्रेजा गाड़ी में पांच-सात युवक हथियार सहित गांव खुड़ाना में घूम रहे हैं। यह युवक किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। बजे गांव खुड़ाना बस अड्डे पहुंचे तो खुड़ाना गांव की तरफ से एक सफेद रंग की एयरो गाड़ी आती दिखाई दी, जिसको रोकने के लिए ईशारा किया तथा सभी पुलिस कर्मी गाड़ी से उतर ही रहे थे कि गाड़ी चालक ने जान से मारने की नीयत से पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर में सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। इस दौरान आरोपियों ने अपनी गाड़ी को खुड़ाना की बणी की तरफ भगा कर ले गए। टीम ने गाड़ी का पीछा किया तो एक ब्रेजा गाड़ी बणी में मिली जिसने पुलिस टीम पर फायर किए तथा ब्रेजा गाड़ी को ग्रामीणों ने पत्थरों से तोड़ा हुआ था। जो कुछ दूरी पर खुड़ाना की बनी में ब्रेजा गाड़ी को छोड़कर युवक मौके से भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। वहीं दूसरी गाड़ी गांव पाथेड़ा नहर के पास क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। 10 नंवबर को बदमाशों की एयरो गाड़ी गांव पाथेड़ा की नहर के पास क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली जिसको कब्जे में ले लिया है। इसके बाद पुलिस टीम गांव खुड़ाना में मौके पर पहुंची, वहां पर भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर धारा 353,186,427,307,34 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, डीएसपी रणवीर सिंह इस मामले में तेजी से जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को कुछ बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में पुलिस तेजी से जांच कर रही है। आरोपी गांव खुडाना में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए मौके पर पहुंची। इस मामले में संदेह के आधार पर गांव पाथेड़ा निवासी एक युवक को हिरासत में लिया गया है।