फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hakenvi's researcher Neelam Singh received the award for the best paper.

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि की शोधार्थी नीलम सिंह को मिला सर्वश्रेष्ठ पेपर का पुरस्कार

Mon, 04 Nov 2024 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hakenvi's researcher Neelam Singh received the award for the best paper.
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में पीएचडी की शोधार्थी नीलम सिंह को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सिंप्रिगर पब्लिकेशन से परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन ऑफ म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट ऐश बेस्ड जियोपॉलिमर विषय पर सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार ने नीलम सिंह की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास गर्ग ने नीलम सिंह को बधाई देते हुए विभाग की ओर से उनके अनुसंधान कार्य हेतु सहयोग का आश्वासन दिया। नीलम सिंह विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विकास कुमार के मार्गदर्शन में ठोस अपशिष्ट को स्थिर करने और सिविल इंजीनियरिंग में उसके टिकाऊ उपयोग की संभावनाओं पर कार्य कर रही हैं। साथ ही, वे सीमेंट की जगह जियोपॉलिमर का उपयोग कर कार्बन फुटप्रिंट को कम करने पर भी कार्य कर रही हैं। उन्होंने जियोपॉलिमर के उपयोग से कंक्रीट कवर ब्लॉक्स बनाने से संबंधित दो पेटेंट भी प्रकाशित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed