फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hakenvi defeated Sher-e-Kashmir University by eight wickets

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि ने शेर-ए-कश्मीर विश्वविद्यालय को आठ विकेट से हराया

Fri, 18 Oct 2024 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Hakenvi defeated Sher-e-Kashmir University by eight wickets
फोटो संख्या:51-मैच जीतने के बाद हकेवि क्रिकेट टीम के खिलाड़ी---स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) की स्टाफ क्रिकेट टीम ने शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू की टीम को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस प्रतियोगिता में क्रिकेट टीम के उल्लेखनीय प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को रोजमर्रा के कार्यों से इतर अपने कौशल के प्रदर्शन का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि यह जीत पूरे विश्वविद्यालय की जीत है और भविष्य में भी इस तरह के टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए स्टाफ को प्रोत्साहित किया जाएगा। हकेंवि की स्टाफ क्रिकेट टीम के कप्तान दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि 20वें ऑल इंडिया वीसी कप-2024 का आयोजन पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वीरवार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ की स्टाफ क्रिकेट टीम ने शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू की टीम को 8 विकेट से हराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 135 रन बनाए थे। जवाब में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की टीम ने मात्र 2 विकेट खोकर 14 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। हकेंवि के संजीव कुमार को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। संजीव कुमार ने 4 ओवर में 13 रन देकर 5 विकेट लिए। अनुराग ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 72 रनों की नाबाद पारी खेली। मनोज बिष्ट ने 29 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली और 1 विकेट लिया। डाॅ. शाहजहां ने चार ओवरों में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल कर उम्दा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed