फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HAKENV signs MoU with Wisdom of Mind

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि ने विज्डम ऑफ माइंड के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Tue, 08 Apr 2025 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
HAKENV signs MoU with Wisdom of Mind
फोटो संख्या:78- समझौता ज्ञापन हस्तांतरित करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व डॉ. जितेंद्र कुमार-
महेंद्रगढ़। अंतर विषयक अनुसंधान और शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने विज्डम ऑफ माइंड इंस्टीट्यूट ऑफ माइंडफुलनेस एंड बिहेवियरल स्टडी हिसार के साथ सोमवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू का उद्देश्य ध्यान, मानसिक स्वास्थ्य और व्यावहारिक विज्ञान के क्षेत्रों में अनुसंधान, प्रशिक्षण और विकास को आगे बढ़ाने के लिए दोनों संस्थानों के बीच रणनीतिक साझेदारी स्थापित करना है।
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से एमओयू पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने व विज्डम ऑफ माइंड संस्थान की ओर से निदेशक डाॅ. जितेंद्र कुमार ने हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि समाज और मनोविज्ञान में बदलती चुनौतियों का सामना करने के लिए सहयोगात्मक शैक्षणिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी अंतरविषयक अनुसंधान, क्षमता निर्माण और आउटरीच कार्यक्रमों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता एक सार्थक सहयोग की शुरुआत है, जो शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र को समृद्ध करेगा और समाज के मानसिक कल्याण में योगदान देगा।
विज्ञापन

विज्डम ऑफ माइंड संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार ने संस्थान की साक्ष्य-आधारित ध्यान प्रथाओं और व्यवहारिक अध्ययन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को उजागर किया। उन्होंने हकेंवि के साथ मिलकर प्रभावशाली अनुसंधान कार्यक्रमों और प्रशिक्षण मॉड्यूल्स को डिजाइन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. पायल कंवर चंदेल ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन शैक्षणिक गतिविधियों और व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बीच पुल बनाने का कार्य कर रहे हैं। विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को उन्नत अनुसंधान में शामिल होने, प्रशिक्षण कार्यशालाओं में प्रतिभागिता करने और संयुक्त परियोजनाओं में सहयोग करेगा। मानसिक सहनशक्ति, भावनात्मक विनियमन और समग्र मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर केंद्रित हैं। इस साझेदारी से संयुक्त अनुसंधान प्रकाशन, संकाय और विद्यार्थी विनिमय कार्यक्रम, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, और नवोन्मेषी ध्यान-आधारित मानसिक स्वास्थ्य हस्तक्षेपों के विकास में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed