फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hail fell along with rain in Nangal Choudhary in Narnaul, people got relief from heat; cold weather

Narnaul: नांगल चौधरी में बारिश के साथ गिरे ओले, लोगों को गर्मी से मिली राहत; ठंडा हुआ मौसम

Fri, 10 May 2024 03:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 May 2024 03:44 PM IST
सार

नारनौल में दोपहर के समय अचानक मौसम बदल गया। जिसके कारण बारिश के ओलावृष्टि भी हुई है। आसमान में बादल छाने और बरसात से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को हुई बरसात का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।

विज्ञापन
Hail fell along with rain in Nangal Choudhary in Narnaul, people got relief from heat; cold weather
बारिश के साथ आए ओले - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद करीब एक घंटे बारिश हुई, वहीं कुछेक गांवों में ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे लोगों ने गर्मी में काफी हद तक राहत महसूस की है। बरसात के साथ क्षेत्र के कुछेक गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं आसमान में बादल छाने और बरसात से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को हुई बरसात का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।

विज्ञापन


वहीं, इस बरसात ने वन्य जीवों और पेड़-पौधों के लिए औषधि का काम किया है। शुक्रवार सुबह से ही मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। सुबह से ही बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चल रहा था। दोपहर 2 बजे बाद आसमान में बादल छा गए और बरसात शुरू हो गई। जिससे काफी हद तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बता दे कि पिछले सप्ताह भर से लोगों व जीव-जंतुओं को भीषण गर्मी और जोरदार तेज धूप का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


बढ़ती गर्मी और हीटवेव के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। वहीं दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा था। जिसके चलते बाजार भी सुनसान नजर आने लगे थे। किसान और आमजन बरसात होने की आस लगाए हुए थे। लेकिन शुक्रवार को करीब दो बजे बाद अचानक से मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। आसमान में बादल छाने से दिन में ही रात जैसा नजारा हो गया। जिसके बाद आधे घंटे की जोरदार बरसात ने मौसम में ठंडक घोल दी। तापमान में गिरावट तो दर्ज की ही गई, बल्कि तेज धूप व चल रही हीट वेव से आमजन को काफी हद तक राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed