{"_id":"69bae6d66bb737b1b9033415","slug":"hacenvis-prof-mona-honored-with-women-excellence-award-2025-narnol-news-c-203-1-sroh1011-124888-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि की प्रो. मोना वुमन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2025 से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि की प्रो. मोना वुमन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2025 से सम्मानित
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन विभाग की प्रो. मोना शर्मा वुमन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2025 से सम्मानित हुई हैं। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली में राष्ट्रीय पर्यावरण विज्ञान अकादमी की ओर से पर्यावरणीय अनुसंधान क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और यह संकाय सदस्यों व विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कुलपति ने पर्यावरण जागरूकता और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में उनके सतत प्रयासों की सराहना की।
प्रो. मोना शर्मा लंबे समय से पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से शोध कार्य कर रही हैं। उनके अनुसंधान का विशेष फोकस वर्तमान पारिस्थितिक चुनौतियों के समाधान की ओर से नवाचारी एवं प्रभावी उपाय विकसित करने पर रहा है।
विज्ञापन
शिक्षण, अनुसंधान और सामाजिक सरोकारों में उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें शैक्षणिक एवं पेशेवर जगत में व्यापक पहचान दिलाई है। इस अवसर पर पर्यावरण अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह ने भी प्रो. शर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके समर्पण, नवाचारी शोध कार्यों और विभाग की शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों को सशक्त बनाने में उनके नेतृत्व की प्रशंसा की।